अभिनेत्री कंगना रनौत बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले लगातार बेबाकी से अपनी राय दे रही हैं। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई देने के लिए गुरूवार को रिया चक्रवर्ती ने मीडिया से बात की और कई सवालों के जवाब दिए। उनके सवालों के जवाब को लेकर कंगना रनौत ने बार फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
'पहले से ही मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे सुशांत', रिया के इन दावों पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, बोली ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती ने मीडिया से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के बारे में कई खुलासे किए। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की मानसिक बीमारी के बारे में बात की। रिया चक्रवर्ती ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत पहले से ही मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। जिसकी लेकर वह खुद भी काफी परेशान थीं। रिया चक्रवर्ती के इस खुलासे पर कई फिल्मी सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उनमें से एक अंकिता लोखंडे और कंगना रनौत भी हैं।
कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया में रिया चक्रवर्ती के सभी दावों को गलत बताया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। कंगना ने ट्विटर पर रिया चक्रवर्ती के दावों को खारिज किया है। उन्होंने बैक टू बैक दो ट्वीट किए हैं। कंगना रनौत ने अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि रिया से मिलने से पहले सुशांत सिंह राजपूत पूरी तरह से ठीक थे।
कंगान रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'रिया को डेट करने से पहले सुशांत की कोई मानसिक बीमारी की हिस्ट्री नहीं थी। यह मानसिक बीमारी वाला प्लॉट भूतिया होटल में रुकने और यूरोप यात्रा के दौरान एयर सिकनेस होने वाली कमाल की स्क्रिप्ट के बाद निकल कर आया है। यह इतना बेकार स्क्रिप्ट राइटर कौन है?' कंगना रनौत ने रिया चक्रवर्ती को लेकर एक और ट्वीट किया।
Fact #Sushant had no history of mental illness before dating Rhea last year, this mental illness plot point was introduced in a goth hotel post genius plot twist of air sickness on a trip to Europe, who is the lame script writer? https://t.co/v2gu3BmEWk
कंगना रनौत ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'सुशांत को फ्लाइट में कोई डर नहीं लगता था। किसने यह बकवास स्क्रिप्ट लिखा है? महेश भट्ट या जावेद अख्तर?' सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था। जिसकी सीबीआई जांच जारी है।
Fact #Sushant had no fear of flying who came up with this tacky script? Mahesh Bhatt or Javed Akhtar ? https://t.co/cSguoR5Bb4
पढ़ें: सैफ अली खान ने खोले जिंदगी के कई राज, 'ओमकारा' में कपड़े उतारने से पहले रखी थी ये शर्त