अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। असमय हुई उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फिल्मी सफर में कई शानदार फिल्मों में अभिनय करके खूब नाम कमाया था। बिहार से दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आए सुशांत सिंह राजपूत का सपना हमेशा से एक अच्छा कलाकार बनने का रहा था।
बैकग्राउंड डांसर के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत ने शुरू किया था अपना सफर, इन दो पड़ाव ने बदल दी थी पूरी जिदंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में सबसे अहम पड़ाव तब आया जब वह मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के ग्रुप से जुड़े। यह सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में बेहद खास पल था। उन्होंने श्यामक डावर के ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी। सुशांत सिंह राजपूत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह में भी डांस किया था। उस समय वह श्यामक डावर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे। वह इस ग्रुप में बैकग्राउंड डांसर थे।
श्यामक डावर के ग्रुप से जुड़ने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की धीरे-धीरे अभिनय की तरफ रुचि बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने बैरी जॉन की ड्रामा क्लास से जुड़ने का फैसला किया। कुछ समय बाद सुशांत सिंह राजपूत नादिरा बब्बर के थियेटर ग्रुप ‘एकजुट’ में शामिल हो गए। इस थियेटर से जुड़े रहने के दौरान ही उन्हें साल 2008 में बालाजी टेलिफिल्म्स की कास्टिंग टीम ने टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में काम करने का ऑफर दिया।
इस ऑफर को स्वीकार करने में सुशांत सिंह राजपूत ने जरा भी देरी नहीं दिखाई और वह ‘किस देश में है मेरा दिल’में सेकेंड लीड की भूमिका में दिखाई दिए थे। साल 2009 में सुशांत सिंह राजपूत को ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल मिला। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में अंकिता लोखंडे भी आई थीं। छोटे पर्दे पर लंबे समय तक काम करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ‘जरा नचके दिखा’ और ‘झलक दिखला जा’ रियलिटी शो में भी नजर आए थे।
सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में एक और अहम पड़ाव साल 2012 में आया। इस साल वह निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काय पो छे’ के ऑडिशन में सिलेक्ट हो गए और यहीं से उनका बड़े पर्दे पर नया सफर शुरू हो गया। फिल्म ‘काय पो छे’में राजकुमार राव और अमित साध के साथ सुशांत की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत साल 2013 में यशराज बैनर की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में मुख्य भूमिका में नजर आए। इसके तुरंत बाद 2014 में उन्होंने आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘पीके’ में बड़ा मौका मिला था।