पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत के मामले में आया नया मोड़, दिवंगत अभिनेता के पिता ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर ये 10 गंभीर आरोप

Tue, 28 Jul 2020 10:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 28 Jul 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News in Hindi: Know About Ten Allegations Against Rhea Chakraborty In Fir Filed By Actor Father
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बीती 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। पुलिस जांच में पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे एक महीने से ज्यादा हो गया है। अब उनके पिता केके सिंह ने बेटे सुशांत सिंह राजपूत की ग्रर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। केके सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर 10 गंभीर आरोप लगाए हैं। इस खबर में जानें वह सभी आरोप

Sushant Singh Rajput Death Case News in Hindi: Know About Ten Allegations Against Rhea Chakraborty In Fir Filed By Actor Father
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

आरोप नबंर एक-
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा कि साल 2019 से पहले जब मेरे बेटे सुशांत को किसी भी तरह दिमागी परेशानी नहीं थी तो रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ? सुशांत सिंह को दिमागी रूप से क्या परेशानी हो गई इसकी जांच की जाए?

Sushant Singh Rajput Death Case News in Hindi: Know About Ten Allegations Against Rhea Chakraborty In Fir Filed By Actor Father
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आरोप नबंर दो-
अगर सुशांत सिंह राजपूत का दिमागी इलाज चल रहा था तो इस बारे में उनके परिवार से कोई लिखित या मौखिक अनुमति क्यों नहीं ली गई। क्योंकि जब कोई मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे अधिकार उसके परिवार के ही पास होते हैं इसकी जांच करवाई जाए? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News in Hindi: Know About Ten Allegations Against Rhea Chakraborty In Fir Filed By Actor Father
सुशांत सिंह के साथ रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

आरोप नबंर तीन-
जिन-जिन डॉक्टरों ने रिया चक्रवर्ती के कहने से मेरे बेटे सुशांत सिंह का इलाज किया है, मुझे लगता है कि ये डाक्टर भी रिया के साथ इस सारे षड्यंत्र में शामिल थे। इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या इलाज किया था? कौन-कौन सी दवाइयां मेरे बेटे को दी थीं? इसक बारे में पता होना चाहिए।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News in Hindi: Know About Ten Allegations Against Rhea Chakraborty In Fir Filed By Actor Father
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया

आरोप नबंर चार-
जब रिया को पता चला कि सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत नाजुक चल रही है तो इस स्थिति में उसका ठीक तरीके से इलाज न करवाना और उसके इलाज के सारे कागजात अपने साथ ले जाना। साथ ही मेरे बेटे को उस नाजुक हालत मे अकेला छोड़ देना और उससे हर तरह के संपर्क खत्म कर लेने की वजह मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed