फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने किए अभिनेता से जुड़े ये सोशल मीडिया पोस्ट, जानें कब क्या लिखा

Tue, 28 Jul 2020 09:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 28 Jul 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Social media Instagram posts after Bollywood actor Sushant Singh Rajput Death
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सवालों के घेरे में हैं। इसके बाद आज दिवंगत अभिनेता सुशांत के पिता केके सिंह ने भी रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। राजीव नगर के कार्यकारी थाना प्रभारी योगेंद्र रविदास ने बताया है  कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकासने की बात कही है। रिया सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थीं और अभिनेता के गुजर जाने के बाद से ही सुर्खियों में भी। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि सुशांत की मौत के बाद रिया ने कब और कौनसा इंस्टाग्राम पोस्ट किया।

Rhea Chakraborty Social media Instagram posts after Bollywood actor Sushant Singh Rajput Death
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत के बाद पहला पोस्ट ठीक एक महीने बाद यानी 14 जुलाई को किया था। रिया ने सुशांत के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, 'अभी तक तुम्हें खोने का दर्द उठा रही हूं, खुद से लड़ रही हूं। तुम वो हो जिसने मुझे प्यार पर और प्यार की ताकत पर भरोसा दिलाया। तुमने मुझे सिखाया कि कैसे मैथ्स का एक छोटा सा फॉर्मुला लाइफ को समझने में मदद करता है और मैं वादा करती हूं कि यह मैं तुमसे हमेशा सीखती रहूंगी। मैं जानती हूं कि तुम अब ज्यादा सुकून की जिंदगी जी रहे हो। तुम इस दुनिया के सबसे सुंदर व्यक्ति हो जिसे अबतक किसी ने देखा है। मेरे शब्द तुम्हारे लिए मौजूद प्यार को व्यक्त करने में असमर्थ हैं और मुझे आज मालूम हो रहा कि यह प्यार इस दुनिया से परे है। आप खुले दिल से सब कुछ पसंद करते थे और अब आपने मुझे बताया है कि हमारा प्यार वास्तव में अनंत है। शांति से रहो सुशी... आपको खोने के 30 दिन लेकिन आपको प्यार करने का एक जीवन…।'


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Still struggling to face my emotions.. an irreparable numbness in my heart . You are the one who made me believe in love, the power of it . You taught me how a simple mathematical equation can decipher the meaning of life and I promise you that I learnt from you every day. I will never come to terms with you not being here anymore. I know you’re in a much more peaceful place now. The moon, the stars, the galaxies would’ve welcomed “the greatest physicist “with open arms . Full of empathy and joy, you could lighten up a shooting star - now, you are one . I will wait for you my shooting star and make a wish to bring you back to me. You were everything a beautiful person could be, the greatest wonder that the world has seen . My words are incapable of expressing the love we have and I guess you truly meant it when you said it is beyond both of us. You loved everything with an open heart, and now you’ve shown me that our love is indeed exponential. Be in peace Sushi. 30 days of losing you but a lifetime of loving you.... Eternally connected To infinity and beyond

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

Rhea Chakraborty Social media Instagram posts after Bollywood actor Sushant Singh Rajput Death
Sushant Singh Rajput, rhea chakraborty - फोटो : amar ujala mumbai

सुशांत की मौत के एक महीने बाद रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग्स लिखीं थीं लेकिन यूजर्स को उनका ये पोस्ट पसंद नहीं आया और उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी दी जाने लगीं।
जिसके बाद रिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था,  'मुझ पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए, मैं चुप रही... मुझे कातिल कहा गया, मैं चुप रही... मैं शर्म में चुप रही...। लेकिन मेरी चुप्पी आपको यह बताने का अधिकार कैसे देती है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो मेरा रेप और मर्डर कर दिया जाएगा। क्या आपने जो कहा है, उसकी गंभीरता का आपको अहसास है? कानून के मुताबिक ये अपराध है। मैं फिर कहती हूं कि कोई भी इस तरह के विषाक्तता और उत्पीड़न के अधीन नहीं होना चाहिए। मैं साइबर क्राइम सेल से मदद मांगते हुए इस मामले पर जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध करती हूं। अब बहुत हो गया है।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I was called a gold digger ..I kept quiet I was called a murderer ....I kept quiet I was slut shamed ....I kept quiet But how does my silence give you the right to tell me that you will get me RAPED and MURDERED if I don’t commit suicide @mannu_raaut ? Do you realize the seriousness of what you have said? These are crimes, and by law no one, I repeat NO ONE should be subjected to this kind of toxicity and harassment . I request @cyber_crime_helpline @cybercrimeindia to please take necessary action . ENOUGH IS ENOUGH

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Social media Instagram posts after Bollywood actor Sushant Singh Rajput Death
rhea chakraborty, sushant singh rajput - फोटो : social media

16 जुलाई को ही रिया च्रकवर्ती ने एक और पोस्ट किया और सुशांत के लिए गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की। रिया चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर। रिया चक्रवर्ती।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Respected @amitshahofficial sir , I’m sushant Singh Rajputs girlfriend Rhea chakraborty, it is now over a month since his sudden demise . I have complete faith in the government , however in the interest of justice , I request you with folded hands to initiate a CBI enquiry into this matter . I only want to understand what pressures prompted Sushant to take this step. Yours sincerely Rhea Chakraborty #satyamevajayate

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Social media Instagram posts after Bollywood actor Sushant Singh Rajput Death
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

24 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के कुछ देर पहले रिया चक्रवर्ती ने इससे जुड़ा सोशल मीडिया पोस्ट किया। रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सुशांत की फिल्म से एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में रिया ने लिखा था, 'तुम्हें देखने के लिए मुझे अपने अंदर हर पल शक्ति चाहिए होगी। तुम यहां मेरे साथ हो, मुझे पता है तुम हो, मैं तुम्हें और तुम्हारे प्यार को सेलिब्रेट करूंगी। मेरी जिंदगी के हीरो, मुझे पता है तुम भी हमारे साथ इसे देखोगे।' गौरतलब है कि रिया ने इसके बाद अभी तक एक भी पोस्ट नहीं किया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It will take every ounce of strength in me to watch you 💔 You are here with me , I know you are .... I will celebrate you and your love, The Hero of my life .. I know you will be watching this with us ❤️

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed