फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत मामले में आगे आया परिवार, पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

Tue, 28 Jul 2020 09:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 28 Jul 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Father Registers Fir Against Rhea Chakraborty in Patna
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब डेढ़ महीना बीत चुका है। इस बीच अब तक मामले को लेकर उनके परिवार की तरफ से कोई बड़ी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। लेकिन सुशांत के परिवार ने अब इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुशांत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। 



उन्होंने रिया के अलावा उनके परिजनों इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ भी शिकायत दी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया और उसके परिजनों ने कामयाबी की बुलंदियों को छू रहे सुशांत से नजदीकियां बढ़ाई ताकि उसके पैसों को हथिया सके। 

 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपने बयान में कहा, 'जब रिया ने देखा कि सुशांत उसकी बात नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी कम होता जा रहा है तो रिया को लगा कि अब सुशांत उसके किसी काम का नहीं है। बयान में दावा किया गया है कि आठ जून तक रिया चक्रवर्ती सुशांत राजपूत के साथ रह रही थी। इसके बाद वह घर से सारा सामान, नकदी, जेवरात, लैपटॉप, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड और उनके पिन नबंर, सुशांत के जरूरी दस्तावेज और इलाज के सारे कागज लेकर चली गई।'
 

Sushant Singh Rajput Father Registers Fir Against Rhea Chakraborty in Patna
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

पटना के राजीव नजर थाने में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। रिया के ऊपर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ ही कई धाराओं में ये मामला दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी पटना सेंट्रल जोन के जनरल इंस्पेक्टर संजय सिंह ने दी है।
 

Sushant Singh Rajput Father Registers Fir Against Rhea Chakraborty in Patna
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File

इसके साथ ही इस मामले में चार सदस्यीय टीम को मुंबई भेजा गया है। यह टीम मुंबई पुलिस से मिलकर उनसे मामले की केस डायरी के अलावा अन्य जरुरी कागजात हासिल करेगी। इस बात की जानकारी भी संजय सिंह ने दी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Father Registers Fir Against Rhea Chakraborty in Patna
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को शक है कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया और साथ ही उसके पैसे हड़प लिए। जिसके बाद परिवार की तरफ से ये कदम उठाया गया है। परिवार के द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद इस मामले की जांच में तेजी आ सकती है साथ कई अहम खुलासे भी किए जा सकते हैं। बता दें कि रिया, सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Father Registers Fir Against Rhea Chakraborty in Patna
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस मामले में अब तक करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमें से एक रिया चक्रवर्ती भी हैं। रिया से भी मामले को लेकर पूछताछ की गई थी। जिसमें उन्होंने कई अहम जानकारियां दी थीं। वहीं कुछ दिन पहले सामने आया था कि रिया सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती थीं। यहां तक कि वो अपीन फॉरेन ट्रिप पर भी सुशांत का ही कार्ड लेकर गई थीं। जिसके बाद अब परिवार की शक के आधार पर की गई कार्रवाई इस केस को एक नया मोड़ देगी।

पढ़ें: 'थ्री इडियट्स' देखकर गायक सिद्धार्थ सलाथिया ने छोड़ दी थी पढ़ाई, 'म्यूजिक माफिया गैंग' पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed