14 जून को बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित आवास में मृत मिले थे। करीब डेढ़ महीने से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अभी तक 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस अपनी फाइनल रिपोर्ट दर्ज नहीं करवा पाई है। इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना (बिहार) के राजीव नगर थाने में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सुशांत के पिता की इस एफआईआर के बाद से दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद जांच का पूरा मामला ही पलटता दिख रहा है।
क्या नेपोटिज्म नहीं है सुशांत की मौत के पीछे का कारण? दिवंगत अभिनेता के पिता ने रिया के खिलाफ करवाई FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही केस में अभी तक की जांच का एंगल नेपोटिज्म दिखाई दे रहा था और मुंबई पुलिस भी उस मुताबिक ही जांच कर रही थी और बॉलीवुड के तमाम सितारों के बयान दर्ज कर रही थी। लेकिन केके सिंह की एफआईआर ने इस केस का नजरिया ही बदल दिया है। राजीव नगर के कार्यकारी थाना प्रभारी योगेंद्र रविदास ने बताया है कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकासने की बात कही है।
बता दें कि सुशांत की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड दो फाड़ हो गया था और हर कोई नेपोटिज्म और इनसाइडर- आउटसाइडर पर बात कर रहा था। ऐसे में कई स्टाक किड्स को ट्रोल किया जाने लगा था और साथ ही साथ कई अन्य सितारों पर ये आरोप लगने लगा था कि सुशांत की मौत के लिए सीधे तौर पर न सही लेकिन वही जिम्मेदार हैं। भाई भतीजावाद को लेकर बहस में करण जौहर से लेकर सलमान खान तक का नाम सामने आया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी कई वीडियोज वायरल हुए, जिनमे अलग अलग सितारे अलग अलग जगहों पर सुशांत को नीचा दिखा रहे थे।
सुशांत के बाद बढ़ती नेपोटिज्म की बहस में कई दिग्गजों ने भी बॉलीवुड के काले राज खोले और बताया कि उनके साथ भी इंडस्ट्री में कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा गलत हुआ है। हाल ही में ए आर रहमान ने भी बताया था कि एक गैंग उनके खिलाफ काम कर रहा है। याद दिला दें कि सुशांत की शुरुआती जांच के वक्त शेखर कपूर ने भी फिल्म पानी के डिब्बा बंद होने का जिक्र करते हुए नेपोटिज्म और बॉलीवुड के भेदभाव का जिक्र किया था। हालांकि अब सुशांत के पिता की रिया के खिलाफ एफआईआर ने जांच का पूरा नजरिया ही बदल दिया है।

सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में कहा, 'मेरा बेटा सुशांत फिल्म लाइन छोड़ कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, उसका दोस्त महेश उसके साथ कुर्ग जाने के लिए तैयार था, तब रिया ने इस बात का विरोध किया की तुम कही पर नहीं जाओगे।' केके सिंह ने आगे बताया कि रिया ने सुशांत से कहा था कि अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी की तुम पागल हो।
