सुशांत सिह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में अब एक नया मोड़ आया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें सुशांत की मौत के बाद से ही रिया सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हो रहीं हैं। जिससे पीछा छुड़ाने के लिए रिया ने CBI जांच की मांग की थी।
12 दिन पहले सुशांत की 'रहस्यमयी मौत' को लेकर रिया चक्रवर्ती ने उठाई थी CBI जांच की मांग, अमित शाह से मांगी थी मदद, अब खुद सवालों के घेरे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया ने करीब 12 दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए सुशांत की तस्वीर साझा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी थी। रिया चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है।'
रिया ने आगे लिखा था- 'मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर। रिया चक्रवर्ती।'
A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on
बता दें कि इससे पहले रिया ने 14 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में लिखा था कि अभी भी अपनी भावनाओं का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही हूं। अपने पोस्ट में रिया ने सुशांत को याद करते हुए लिखा कि आप ही वो हैं, जिन्होंने मुझे प्यार में विश्वास करना सिखाया।
सुशांत के पिता ने पटना में रिया और उनके परिजनों इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकासने की बात कही है। खबर है कि पटना से पुलिस की एक टीम मुंबई गई है।