फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने दर्ज कराई रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR, जानिए अभिनेत्री के बारे में

Tue, 28 Jul 2020 08:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 28 Jul 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput News: Who Is Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput Father Files Case Against Actor
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कथित आत्महत्या के बाद से 'रिया चक्रवर्ती' (Rhea Chakraborty) का नाम सुर्खियों में है। इससे पहले शायद ही कभी किसी ने रिया के बारे में इतनी गहराई से जानने की कोशिश की होगी। अब सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं रिया और सुशांत से क्या था उनका रिश्ता...

Sushant Singh Rajput News: Who Is Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput Father Files Case Against Actor
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी और रनरअप बनकर उन्हें संतोष करना पड़ा। उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं।  

Sushant Singh Rajput News: Who Is Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput Father Files Case Against Actor
रिया चक्रवर्ती

इसके बाद रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ये वही फिल्म है जिसमें अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। रिया आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओए हीरिये' में भी नजर आ चुकी हैं। रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ चुका है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput News: Who Is Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput Father Files Case Against Actor
रिया चक्रवर्ती

रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने निधि नाम की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' में नजर आई। हालांकि रिया अभी भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput News: Who Is Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput Father Files Case Against Actor
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' से चर्चा में आईं। इससे पहले वह सोनाली केबल, बैंक चोर जैसी फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बताया है। बीते दिनों ये जानकारी सामने आई थी कि रिया सुशांत के क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed