दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने का वक्त बीत चुका है। लेकिन सुशांत को भुला पाना किसी के लिए भी आसान नहीं हो रहा है। सुशांत के फैंस और कई सेलेब्स भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। फिर भी इसे लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां कई लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर परिवार की ओर से ऐसा कुछ सामने नहीं आया है, आखिर ऐसा क्यों? इस सवाल का जवाब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिया है।
तो इसलिए सुशांत सिंह राजपूत का परिवार नहीं कर रहा सीबीआई जांच की मांग, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही मुंबई पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। इसे लेकर अब तक कई लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली ही हैं। वहीं मामले को लेकर परिवार की शांति भी लोगों को खल रही है। वो लगातार सोशल मीडिया पर परिवार को आगे आने के लिए कह रहे हैं। अब सुशांत की बहन ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल हाल ही में श्वेता ने सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने उनसे पूछा कि 'आप और आपका परिवार सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं। अगर आपका परिवार सीबीआई जांच की मांग करता है तो पूरा देश आपको सपोर्ट करेगा। केवल फैन्स ही मांग कर रहे हैं इसलिए सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर रही है, लेकिन ऐसे कई सबूत हैं जिनसे साबित होता है कि सुशांत की मौत साजिश के तहत हुई है।'
इस कमेंट पर जवाब देते हुए सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, 'हम मुंबई पुलिस की जांच के खत्म होने और रिपोर्ट्स के आने का इंतजार कर रहे हैं।' बता दें कि हाल ही में सुशांत की विसरा रिपोर्ट भी आई है। जिसमें शरीर में किसी भी तरह का कोई जहरील पदार्थ या केमिकल नहीं पाया गया है।

गौरतलब है कि इस मामले में अब तक करीब 40 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। लेकिन पुलिस अब तक किसी भी प्रकार के कोई नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मामले को लेकर लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। केवल फैंस ही नहीं बल्कि खुद सुब्रमण्यम स्वामी भी इस मामले को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिख चुके हैं। लेकिन अब तक फिलहाल सरकार ने इसे लेकर कोई फैसला नहीं किया है।
पढ़ें: अभिनेत्री कुमकुम का निधन, रहमताबाद कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक