{"_id":"5f201eb48ebc3e9f6f33cd3b","slug":"unlock-zindagi-live-youtuber-and-singer-siddharth-slathia-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'थ्री इडियट्स' देखकर गायक सिद्धार्थ सलाथिया ने छोड़ दी थी पढ़ाई, 'म्यूजिक माफिया गैंग' पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'थ्री इडियट्स' देखकर गायक सिद्धार्थ सलाथिया ने छोड़ दी थी पढ़ाई, 'म्यूजिक माफिया गैंग' पर कही ये बात
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ सलाथिया
- फोटो : अमर उजाला, सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप सोशल मीडिया के नियमित यूजर हैं तो गायक सिद्धार्थ सलाथिया को जरूर जानते होंगे। सिद्धार्थ यूट्यूब पर काफी मशहूर हैं। उनके द्वारा गाए बॉलीवुड गानों के वर्जन को लोगों ने बहुत पसंद किया। अनलॉक जिंदगी के तहत हमने सिद्धार्थ सलाथिया से खास बातचीत की।
2 of 5
सिद्धार्थ सलाथिया
- फोटो : अमर उजाला
अपने सिंगिंग करियर के प्रति जुनून की वजह से सिद्धार्थ ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'मैं जम्मू के छोटे से गांव से हूं। संगीत की रुचि मुझे स्कूल के दिनों से ही थी। जब मैं जयपुर पढ़ाई के लिए गया तो वहां संगीत के करियर को आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया। 'थ्री इडियट्स' से मैं बहुत प्रेरित हुआ। मुझे लगा कि संगीत पर फोकस करना चाहिए।' हालांकि बाद में सिद्धार्थ ने जम्मू से संगीत में अपना ग्रेजुएशन किया। उन्होंने बकायदा संगीत की ट्रेनिंग ली। साल 2016 में सिद्धार्थ मुंबई पहुंचे।
3 of 5
सिद्धार्थ सलाथिया
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2010 में सिद्धार्थ ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर साझा किया। इस तरह वो देश के शुरुआती यूट्यूब गायकों की लिस्ट में शामिल हैं। बॉलीवुड में काम करने के सवाल पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'अभी कुछ दिनों पहले एआर रहमान और सोनू निगम ने खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में एक 'म्यूजिक माफिया गैंग' काम करता है। जो सब चीजों को कंट्रोल करता है। इन सब चीजों से समझा जा सकता है कि जब इतने बड़े दिग्गज ये सब कह रहे हैं तो नए लोगों के साथ क्या दिक्कतें होती होंगी। आउटसाइडर्स के लिए बॉलीवुड में बहुत मुश्किले हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ सलाथिया
- फोटो : सोशल मीडिया
नेपोटिज्म के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि 'दुनिया में हर जगह नेपोटिज्म और गुटबाजी है। बड़े ग्रुप्स अपने सिंगर्स की लिस्ट बनाकर रखते हैं। वो लोग चाहते हैं कि बस वही काम करें। जिसकी वजह से सिंगर्स जहां भी परफॉर्मेंस करते हैं कंपनियां उस हिसाब से पर्सेंटेज लेती हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ सलाथिया
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूकमर्स के लिए सिद्धार्थ ने कहा कि 'जो भी नए लोग आना चाहते हैं उनसे बस इतना कहना चाहता हूं कि काम करते रहें। आने वाले समय में ऐसा होगा जब स्वतंत्र गायकों को भी उतना ही सुना जाएगा जितना फिल्म गायकों को।' सिद्धार्थ ने बताया कि उनके पसंदीदा गायक मोहम्मद रफी, सोनू निगम, लता मंगेशकर और आशा भोसले हैं जिन्हें वो सुनना पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।