सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई हर दिन जांच में जुटी हुई है। इस मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच अब सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची है। एक बार फिर से सीबीआई की टीम सुशांत के घर क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी। वहीं दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है।
सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने लगाया मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा- 'कुछ छुपाने में लगी थी पुलिस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस इस मामले के सच को छुपाने की कोशिश में लगी हुई थी, लेकिन सीबीआई मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। विकास सिंह का यह बयान अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा की एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी के बाद आया है।
विकास सिंह ने एनसीबी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'एनसीबी द्वारा हुई गिरफ्तारी सुशांत के परिवार के डर को साबित करती है कि कुछ तो बड़ा है जिसे मुंबई पुलिस छुपाने की कोशिश कर रही थी। इस मामले में कई और पहलू हैं। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को उम्मीद है कि इस मामले में और भी कई पहलू निकलकर सामने आ सकते हैं।'
Arrests by NCB prove the fear of the family that there was something very big that Mumbai Police wanted to hide. Clearly, there are several angles in this case. The family (of Sushant Singh Rajput) hopes that more angles will come out: Vikas Singh, lawyer of Rajput's family pic.twitter.com/v89Ysd2TCj
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बीती रात को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों की गिरफ्तारी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखी जा रही है।
गिरफ्तारी के बाद शौविक ने रिया चक्रवर्ती के बारे में बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शौविक चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने इस बात को माना है कि वह ड्रग्स अपनी बहन रिया चक्रवर्ती के लिए खरीदता था। शौविक का इस बात को स्वीकार करना इस मामले में एनसीबी की बड़ी कामयाबी है। अब तक इस पूरा मामले में साथ गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
पढ़ें: मशहूर निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्शी का निधन, शुक्रवार को ली आखिरी सांस