अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत के सदमे से उनका परिवार और फैंस अभी तक उभर नहीं पाए हैं। उनको दुनिया छोड़े चार महीने हो चुके हैं, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति और फैंस लगातार उन्हें याद करते रहते हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है।
भगवान कृष्ण का भजन गाते हुए नजर आए सुशांत सिंह राजपूत, दिवंगत अभिनेता की बहन ने साझा किया थ्रोबैक वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें और वीडियो साझा करके उन्हें याद करती रहती हैं। इस बार उन्होंने दिवंगत अभिनेता का एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत माइक में भगवान कृष्ण का भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। साथी ही वीडियो के बैकग्राउंड पर भी कृष्ण भजन की आवाज सुनाई दे रही है।
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को साझा करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए भावुक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'बचपन के समय जब घर में बिजली नहीं होती थी। परिवार के हम सभी सदस्य संगीत यंत्र लेकर बैठ जाते थे और भजन में इतना डूब जाते थे कि हमारी आंखों से आंसू बहने लगते थे। भाई का यह वीडियो मुझे उन दिनों की याद दिलाता है।'
A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti) on
सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह कीर्ति का यह पोस्ट और सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो वायरल हो रहा है। दिवंगत अभिनेता के कई फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि भाई सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए श्वेता सिंह कीर्ति ने बीते दिनों नई मुहिम शुरू की है। यह मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात से जुड़ी हुई है।
इस बात की जानकारी श्वेता सिंह कीर्ति ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह संदेश भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मन की बात करें। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, '#MannKiBaat4SSR न्याय और सच जानने के लिए अपनी आवाज उठाने का अच्छा अवसर है। हम इस उपक्रम में लोग संगठित रहकर दिखा सकते हैं कि जनता को न्याय का इंतजार है। मैं अपने विस्तरित परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।'
पढ़ें: यौन शोषण के खिलाफ कंगना रणौत ने देश की बेटियों को हिम्मत जुटाने के लिए किया प्रेरित, दी ये खास सलाह