तनिष्क विज्ञापन के विवाद का मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है। हालांकि जहां एक तबका विज्ञापन का विरोध कर रहा है, वहीं बॉलीवुड के कई कलाकारों ने विज्ञापन का समर्थन किया है। इन सबके बीच अभिनेता जीशान अय्यूब की पत्नी और निर्देशक रसिका अगाशे ने अपनी गोदभराई की तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने विज्ञापन का बायकॉट करने वालों पर निशाना साधा है।
Tanishq News: जीशान अय्यूब की पत्नी रसिका अगाशे ने गोदभराई की तस्वीर साझा कर कसा तंज, कहा- ‘लव जेहाद पर...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीशान खुद भी सामाजिक मुद्दों पर काफी मुखर रहे हैं। तनिष्क के विज्ञापन पर विवाद के बाद उनकी पत्नी आगे आईं और लव जेहाद को लेकर तंज कसा है। साथ ही रसिका अगाशे ने स्पेशल मैरिज एक्ट के बारे में पढ़ने की सलाह दी है।
रसिका ने जो तस्वीर साझा की है उसमें उनके साथ जीशान अय्यूब बैठे हैं। रसिका की गोदभराई की रस्म चल रही है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी गोदभराई, सोचा साझा कर दूं। और हां लव जेहाद पर रोने से पहले कृपया थोड़ा स्पेशल मैरिज एक्ट के बारे में पढ़ लें।‘ रसिका की इस तस्वीर को स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा सहित बॉलीवुड के अन्य कलाकारों ने लाइक किया।
Meri godbharai.. socha share kar dun.. and before crying out love jihad, lets learn about special marriage act.. pic.twitter.com/BUykrCriaC
रसिका के तस्वीर साझा करने के बाद कइयों को लगा कि दंपति के घर नन्हा मेहमान आने वाला है जिसके बाद रसिका और जीशान ने साफ किया कि उनकी यह तस्वीर छह साल पुरानी है। उन्होंने तनिष्क विज्ञापन के समर्थन में यह अभी साझा की है।
Just to clarify.. this is 6 yrs back.. with new reference! #TanishqAd https://t.co/CEEaVoA0oG It’s a 6 years old pic Richa 🙈
बता दें कि तनिष्क विज्ञापन का विरोध करने पर विज्ञापन संघ ने एक बयान जारी कर इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘द एडवरटाइजिंग क्लब भारतीय मीडिया और विज्ञापन उद्योग की तरफ से तनिष्क और उनके कर्मचारियों को उनके नए विज्ञापन के संबंध में धमकी देने और निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करता है। यह किसी भी तरह से नैतिक मानकों को नहीं तोड़ता है और यह संगठन या धर्म या किसी भी व्यक्ति के लिए अपमानजनक नहीं है।‘