फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सुसाइड केस: ना 20 ना 30, बस इतने सवाल हुए संजय लीला भंसाली से और पुलिस को मिला ये सपाट जवाब

Tue, 07 Jul 2020 04:21 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 07 Jul 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case mumbai police asked these questions to Sanjay Leela Bhansali during interrogation
संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस लगातार उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। सोमवार को पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराने के लिए हिंदी सिनेमा के जाने- माने फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली पहुंचे तो इस पूछताछ को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कहा ये भी गया कि ये जांच एक फिल्म आलोचक के खुलासे पर हो रही है। मुंबई पुलिस ने इससे साफ इनकार किया है। वहीं संजय लीला भंसाली ने पुलिस को यही जानकारी दी है कि उन्होंने सुशांत को किसी भी फिल्म से बाहर नहीं किया था और पिछले चार साल से तो वह उनसे मिले भी नहीं हैं।

Sushant Singh Rajput death case mumbai police asked these questions to Sanjay Leela Bhansali during interrogation
संजय लीला भंसाली - फोटो : ANI

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह राजपूत को 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' फिल्मों से बाहर करने के मुद्दे पर ट्रोल हो रहे हैं। ये खबर दरअसल बिहार से काम करने वाले एक फिल्म आलोचक ने फैलाई और इसी के बाद ये सारी अफरातफरी मची। एक एजेंसी की खबर में दावा किया गया कि भंसाली से ये जांच इस आलोचक के खुलासे के बाद हो रही है। लेकिन, मुंबई पुलिस ने इससे साफ इनकार किया है। 

Sushant Singh Rajput death case mumbai police asked these questions to Sanjay Leela Bhansali during interrogation
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई पुलिस ने भंसाली से पूछताछ उनका नाम रूटीन जांच में सामने आने पर ही की। उनसे दूसरे लोगों की तरह ज्यादा लंबी पूछताछ भी नहीं हुई। संजय ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने सुशांत को अपनी फिल्में ऑफर कीं उस समय वह फिल्म 'पानी' में व्यस्त थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय ने यही कहा कि उन्हें इस फिल्म के लिए ऐसे कलाकार की तलाश थी जो काम पर पूरा ध्यान दे सके। सुशांत उस समय यशराज फिल्म की फिल्म 'पानी' में व्यस्त थे। इसलिए, उन्होंने खुद  काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद भंसाली ने भी उनसे दोबारा नहीं पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case mumbai police asked these questions to Sanjay Leela Bhansali during interrogation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अपने स्टाफ के साथ पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने पहुंचे संजय ने ये भी कहा कि उन्होंने वर्ष 2016 के बाद से ही सुशांत से कोई बातचीत नहीं की है। इसलिए, उन्हें सुशांत की बीमारी या परेशानियों के बारे में कुछ नहीं पता। पिछले महीने की 14 तारीख को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case mumbai police asked these questions to Sanjay Leela Bhansali during interrogation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी और शेखर सुमन इस मसले को लेकर काफी मुखर रहे हैं। अब इस मामले में वहां के एक फिल्म आलोचक का नाम भी जुड़ गया है। मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक सुशांत से जुड़े लगभग 30 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इन लोगों में सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, यशराज फिल्म्स की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा समेत और भी कई लोग शामिल हैं।

पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच फिल्म की शूटिंग को लेकर सरकार शुरू करेगी नई पहल, जारी होगा मानक संचालन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed