आज पूरी दुनिया में विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन को हर कोई अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी विश्व चॉकलेट दिवस को खास अंदाज में मनाया है। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।
World Chocolate Day 2020: अमिताभ बच्चन ने लिखा खास पोस्ट, इस अंदाज में जताया चॉकलेट के प्रति प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़ने के लिए रोजाना सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते रहते हैं। विश्व चॉकलेट दिवस पर भी उन्होंने पोस्ट साझा किया है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने विश्व चॉकलेट दिवस के मौके पर ट्विटर पर पोस्ट लिखकर चॉकलेट के प्रति अपना प्यार जताया है।
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर चॉकलेट दिवस की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'विश्व चाकलेट दिवस आ गया, कहन की करा विमोचन, जब चाकलेट खाना छोड़ दिए, तब क्यूं तरसावैं मन।' उनके इस ट्वीट से उनका चॉकलेट के प्रति साफ प्यार झलक रहा है। सोशल मीडिया पर बिग बी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।
T 3585 - Tomorrow #WorldChocolateDay ..
विश्व चाकलेट दिवस आ गया, कहन की करा विमोचन
जब चाकलेट खाना छोड़ दिए, तब क्यूँ तरसावैं मन ~ ab
🤔 pic.twitter.com/sYfWQYXWfi
अमिताभ बच्चन के कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने पिता और मशहूर लेखक हरिवंश राय बच्चन को याद करने की वजह से चर्चा में थे। अमिताभ बच्चन ने अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें नमन किया था। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की तस्वीर साझा की थी।
तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'कबीरा ते नर अंध है, गुरु को कहते और। हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहीं ठौर॥ गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, चरण स्पर्श, शत शत नमन, अपने गुरुदेव गुरु परम.. परम पूज्य बाबू जी। कबीरदास जी ने सत्य ही कहा है कि यदि परमात्मा रूठ जाए तो गुरु का आश्रय रहता है परंतु गुरु के उपरांत कोई ठौर नहीं रहता। गुरु के बिना ज्ञान नहीं- ज्ञान के बिना संस्कृति नहीं। संस्कृति के बिना संस्कार नहीं- संस्कार के बिना आचरण नहीं। आचरण के बिना आदर नहीं-आदर के बिना मनुष्यता नहीं। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं। आज गुरु पूर्णिमा पर मेरे गुरु जी के चरणों में भी कोटि-कोटि नमन।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on