फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कलयुग' की अभिनेत्री को अब पहचानना होगा मुश्किल, इंडस्ट्री छोड़ने के बाद आज कल कर रहीं हैं ये काम

Tue, 07 Jul 2020 03:25 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 07 Jul 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies Kalyug Actress Smilie Suri now she became pole dancer
स्माइली सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'कलयुग' का मशहूर गाना 'जिया धड़क- धड़क जाए' तो आपको याद ही होगा। फिल्म में कुणाल खेमू और स्माइली सूरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आज हम इस फिल्म की अभिनेत्री की बात करने वाले हैं जो अब फिल्मों से दूर हो चुकी हैं। फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिलने के बाद स्माइली डिप्रेशन की शिकार भी हो गई थीं। चलिए जानते हैं स्माइली के बारे में कि आजकल वो कहां पर हैं। 

Bollywood Movies Kalyug Actress Smilie Suri now she became pole dancer
स्माइली सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

1983 में मुंबई में जन्मीं स्माइली महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की भांजी लगती हैं। इस तरह से वो आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और इमरान हाशमी की कजिन हैं। स्माइली के भाई मोहित सूरी जाने माने निर्देशक हैं। स्माइली अपने भाई मोहित सूरी की फिल्म 'जहर' में असिस्टेंट थीं।

Bollywood Movies Kalyug Actress Smilie Suri now she became pole dancer
स्माइली सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2005 में स्माइली ने फिल्म 'कलयुग' से डेब्यू किया था। यह मोहित सूरी की भी बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था लेकिन इससे स्माइली के करियर को कोई खास फायदा नहीं हुआ। इस फिल्म के बाद स्माइली 'ये मेरा इंडिया', 'क्रूक', 'क्रैकर्स' जैसी फिल्मों में नजर आईं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Kalyug Actress Smilie Suri now she became pole dancer
स्माइली सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के दो साल बाद ही स्माइली पति से अलग हो गईं। निजी जिंदगी की परेशानियों और फिल्मों में कामयाबी नहीं मिलने के बाद स्माइली मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गईं। एक इंटरव्यू में स्माइली ने बताया था कि उनके पिता और उनकी दादी का निधन हो गया था। इसके बाद वह काफी टूट गई थीं और डिप्रेशन में चली गई थीं। 

विज्ञापन
Bollywood Movies Kalyug Actress Smilie Suri now she became pole dancer
स्माइली सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

स्माइली ने खुद को बिजी रखने का फैसला किया और पोल डांस सीखा। इससे उन्हें उबरने में मदद मिली। आज वो एक पोल डांसर के रूप में मशहूर हैं। अपनी पहली फिल्म के वक्त स्माइली बिल्कुल फिट और ग्लैमरस नजर आती थीं लेकिन अब उन्हें देखकर पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया है। स्माइली का वजन भी काफी बढ़ चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed