फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिया कक्कड़ के बाद एक और टिक टॉक स्टार ने की खुदकुशी, इस वजह से उठाया कदम!

Tue, 07 Jul 2020 02:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 07 Jul 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
tiktok star sandhya chauhan commit suicide after depression and upset to ban tiktok
संध्या चौहान - फोटो : अमर उजाला

सिया कक्कड़ के बाद अब एक और टिक टॉक स्टार ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाली छात्रा संध्या चौहान सिर्फ 18 साल की थीं और दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थीं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल संध्या के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

tiktok star sandhya chauhan commit suicide after depression and upset to ban tiktok
संध्या चौहान - फोटो : अमर उजाला

खबर के मुताबिक, संध्या चौहान पिछले दो- तीन महीने से डिप्रेशन में थीं। इस बात को लेकर घरवाले भी काफी परेशान थे। संध्या की बॉडी को सबसे पहले उनके भाई ने देखा जिसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी।  संध्या की मौत से परिवार में हडकंप मच गया। आनन-फानन में  संध्या को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

tiktok star sandhya chauhan commit suicide after depression and upset to ban tiktok
संध्या - फोटो : Social Media

परिजनों ने संध्या के डिप्रेशन में होने की बात कही है लेकिन पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने  संध्या का फोन भी जब्त कर लिया है। बताया ये भी जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा टिक टॉक समेत चीन के 59 एप्स बैन करने के बाद संध्या और ज्यादा परेशान हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tiktok star sandhya chauhan commit suicide after depression and upset to ban tiktok
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि टिक टॉक पर बैन लगने से पहले ही 25 जून को 16 साल के टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली थी। सिया दिल्ली के प्रीत विहार इलाके की रहने वाली थीं। सिया के टिकटॉक पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वहीं करीब 1 लाख फैंस इंस्टाग्राम पर सिया को फॉलो करते थे।

विज्ञापन
tiktok star sandhya chauhan commit suicide after depression and upset to ban tiktok
टिकटॉक

गौरतलब है कि भारत में टिक टॉक इस्तेमाल करने वालों की संख्या करोड़ों में हैं। बैन लगने के बाद कई लोग सरकार के इस फैसले से नाराज हैं वहीं कुछ लोगों ने इसका समर्थन भी किया है। फिलहाल भारत में कई ऐसे एप्स भी जो टिक टॉक की तरह हैं जिनकी तरफ अब युवा तेजी से मुड़ रहे हैं।

अर्जुन रामपाल की तस्वीर देख यूजर ने अपने दादा से की तुलना, अभिनेता की गर्लफ्रेंड ने दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed