फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स ने सुशांत सिंह राजपूत को बताया था अपना सबसे करीबी दोस्त, मगर कॉल डिटेल्स में निकला कुछ और सच

Tue, 25 Aug 2020 06:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 25 Aug 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Sandeep Singh called himself his close friend but he did not talk him for one year call details reveal
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। आज इस मामले में सीबीआई जांच का पांचवा दिन रहा। आज भी कई लोगों से पूछताछ की गई और सबूत इकट्ठा किए गए हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर संदीप सिंह की कॉल डिटेल्स भी सामने आई हैं, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

Sushant Singh Rajput death case Sandeep Singh called himself his close friend but he did not talk him for one year call details reveal
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

संदीप सिंह उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें अपना सबसे करीबी और अच्छा दोस्त बताया था। साथ ही वह दिवंगत अभिनेता के परिवार और सीबीआई जांच के सवालों के घेरे में हैं। संदीप सिंह की कॉल डिटेल्स से पता चला है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से पिछले के एक साल कोई बात नहीं की थी। जिसको लेकर अब नए सवाल खड़े हो रहे हैं।

Sushant Singh Rajput death case Sandeep Singh called himself his close friend but he did not talk him for one year call details reveal
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

मीडिया रिपोट्स की मानें तो संदीप सिंह ने पिछले एक साल में सुशांत सिंह राजपूत को एक भी बार फोन नहीं किया। इसके बावजूद उन्होंने दिवंगत अभिनेता को अपना करीबी दोस्त बताते आए हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत का परिवार पहले दिन से इस बात का दावा कर रहा है कि वह संदीप सिंह को नहीं जानते हैं। परिवार ने कहा था कि उन्हें भी नहीं पता था कि संदीप सुशांत के करीबी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Sandeep Singh called himself his close friend but he did not talk him for one year call details reveal
सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह - फोटो : Social Media

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद संदीप सिंह हर जगह सबसे आगे थे। संदीप सिंह अस्पताल से लेकर श्मशान घाट तक सबसे आगे नजर आए थे। कूपर अस्पताल में सारा काम संदीप सिंह की देख-रेख में हुआ था। मीडिया में इस तरह की भी खबरें हैं कि संदीप सिंह ने एंबुलेस के ड्राइवर को कॉल किया था। संदीप ने 14 जून को तीन बार और 16 जून को एक बार ड्राइवर को कॉल किया था। वहीं एंबुलेंस ड्राइवर से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Sandeep Singh called himself his close friend but he did not talk him for one year call details reveal
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी भूषण बालनेकर को समन भेजा है। इसके अलावा बांद्रा पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर को भी समन भेजा गया है। जल्द ही सीबीआई रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को भी पूछताछ के लिए एजेंसी बुला सकती है। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में मामला दर्ज करवाया है।

पढ़ें: सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत के इस दोस्त पर उठाए सवाल, कहा, 'उसके दुबई जाने पर हो पूछताछ'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed