अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने उनके फैंस और करीबियों को हिलाकर रख दिया है। पुलिस उनकी मौत के मामले में हर पहलू की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और कई बॉलीवुड सितारे उनकी मौत की सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर अलग अलग कैंपेन भी चला रहे हैं। इस बीच अभिनेता शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को लेकर एक बात बोली है।
खुलकर सामने नहीं आ रहा है सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, जिसके चलते शेखर सुमन ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच करवाने के लिए उनके फैंस सहित बॉलीवुड के कुछ सितारे सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं। जिसके जरिए वह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।इस बीच शेखर सुमन ने कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में हमें सुशांत के परिवार का सम्मान करना चाहिए।
शेखर सुमन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक के बाद एक, दो ट्वीट किए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'किस तरह लोग सुशांत के केस में हमारे साथ हैं। उन्हें न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। पॉजिटिव फोर्स एक साथ आ रहे हैं, जिससे इंसाफ की मांग जैसी सुनामी को बड़ा बनाया जा सके, #CBIEnquiryForSSR।' अपने दूसरे ट्वीट में शेखर कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बारे में लिखा।
You can literally feel that the entire world is now joining hands with us in the movement #justiceforSushantforum we all started.The positive forces are coming together to create a tsunami which will engulf the entire nation in time to come.#CBIEnquiryForSSR
शेखर सुमन ने ट्वीट में लिखा, 'हम बुरा नहीं मान सकते अगर सुशांत का परिवार सामने नहीं आ रहा है। हम सभी को उनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करनी चाहिए। हमें इसे जानने में दिलचस्पी नहीं रखनी चाहिए कि वह आगे क्यों नहीं आ रहे हैं। हम सभी को अपने दिल की सुननी चाहिए। इसके अलावा कुछ मायने नहीं रखता। सुशांत और सिर्फ सुशांत मायने रखता है।'
We cannot grudge if Sushant's family is not coming forward.we should respect their personal space.we shld not even get into the reasons behind it.we should just follow our hearts.nothing else matters.except Sushant and only Sushant #CBIEnquiryForSSR
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर शेखर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वह लगातार ट्विटर के जरिए उनके परिवार को इंसाफ दिलाने की मुहिम छेड़े हुए हैं। आपको बता दें कि बीती 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत घर में मृत पाए गए थे। इसके बाद पुलिस जांच से पता चला कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
पढ़ें: बाइस्कोप: जब अमिताभ बच्चन को पड़ा था झन्नाटेदार चांटा और ताउम्र की दोस्ती हुई उनकी विनोद खन्ना से