बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती सहित उनका परिवार और कुछ लोग संदेह के घेरे में हैं। वहीं इस मामले में ईडी और सीबीआई जांच कर रही है, लेकिन अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की भूमिका भी बढ़ गई है। वहीं इस पूरे प्रकरण में रिया चक्रवर्ती को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में तरह- तरह की खबरें सामने आ रही हैं, जिस पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: स्वरा भास्कर ने की रिया चक्रवर्ती की अजमल कसाब से तुलना, जानिए क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पैसे हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं हाल ही में इस मामले में ड्रग्स का भी एंगल जुड़ गया है। जिसकी जांच अब एनसीबी करेगा। इन सभी खबरों को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया पर कई तरह की खबरें चल रही हैं। इन खबरों पर गुस्सा जाहिर करते हुए स्वरा भास्कर ने रिया चक्रवर्ती की तुलना मुंबई आतंकी हमले 26/11 के आरोपी अजमल कसाब से की है।
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय भी रखती रहती हैं। हालांकि बहुत बार उन्हें अपनी राय की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा जाता है, लेकिन वह अपनी बात रखने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रिया चक्रवर्ती के बारे में मीडिया में चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।
स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे नहीं लगता है कि कसाब भी मीडिया पर इस तरह का Witch Hunt का विषय रहा होगा, जिस तरह रिया चक्रवर्ती मीडिया ट्रायल को झेल रही हैं। भारतीय मीडिया को शर्म आनी चाहिए। इस विषैल जहरीले हिस्टीरिया को पसंद करने वाली जहरीली जनता पर हमें शरम आती है।' सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
I don’t think even #Kasab was subjected to the kind of witch-hunt on media.. & media trial that #RheaChakrobarty is being subjected to! Shame on Indian Media.. Shame on us for being a toxic voyueristic public consuming this poisonous hysteria.. #RheaDrugChat #SushantSinghRajput
इससे पहले भी स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट कर चुकी हैं। वह उनके खिलाफ मीडिया में चल रही खबरों पर ट्विटर पर बोल चुकी हैं। बीते दिनों स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'रिया को एक अजीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल फ्यूल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका नेतृत्व भड़काऊ भीड़ कर रही है। मुझे उम्मीद है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट फर्जी समाचार चलाने वाले मीडिया पर जरूर ध्यान देगा। कानून को तय करने दो।'
