फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने लगाए महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप, कही ये बड़ी बात

Thu, 30 Jul 2020 01:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 30 Jul 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death his family friend Nilotpal Mrinal allegations on mahesh bhatt and Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में उनके पिता ने अभिनेत्री और सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उनके बेटे को उकसाने सहित पैसे हड़पने तक के आरोप लगाए हैं। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक दोस्त नीलोत्पल मृणाल ने भी रिया चक्रवर्ती पर आरोप जड़े हैं। 

Sushant Singh Rajput death his family friend Nilotpal Mrinal allegations on mahesh bhatt and Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

नीलोत्पल मृणाल ने हाल ही में एक टीवी चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत के काम से लेकर निजी जिंदगी के बारे में बात की। इतना ही नहीं नीलोत्पल मृणाल ने अपनी बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत के पिता की ओर से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर लगे सभी आरोपों को सही बताया है। साथ ही उन्होंने मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 

Sushant Singh Rajput death his family friend Nilotpal Mrinal allegations on mahesh bhatt and Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

नीलोत्पल मृणाल ने कहा, अगर कोई सबूत नहीं है तो कोई पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करेगी। एफआईआर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज करवाई है न की मुंबई में। इसलिए जांच के लिए रिया चक्रवर्ती को पटना आना होगा। इसके साथ ही नीलोत्पल मृणाल ने रिया चक्रवर्ती की ओर से अभिनेता की मौत की जांच मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग पर भी सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death his family friend Nilotpal Mrinal allegations on mahesh bhatt and Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नीलोत्पल मृणाल ने कहा, रिया चक्रवर्ती ने जब खुद ट्वीट पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी तो, अब क्यों वह पटना पुलिस से मुंबई पुलिस को जांच ट्रांसफर करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रही हैं? सुशांत सिंह राजपूत की अनुमति के बिना उनके बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। नीलोत्पल मृणाल ने फिल्ममेकर महेश भट्ट पर भी कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death his family friend Nilotpal Mrinal allegations on mahesh bhatt and Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं मीडिया से बात करते सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने भी कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि कथित तौर पर सुशांत के परिवार ने अपने बेटे की मौत से चार महीने पहले 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को सूचना दी थी कि वह अच्छी कंपनी में नहीं हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया था कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ कुछ भी अनहोनी न हो।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब मायवती ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed