अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को खुदकुशी कर ली। 34 वर्षीय सुशांत डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनके निधन से बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है। सभी ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। इस बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार जॉन सीना ने भी सुशांत को श्रद्धांजलि दी।
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी पर जॉन सीना को भी नहीं आ रहा यकीन, तस्वीर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन सीना बॉलीवुड में काफी रुचि रखते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई बार हिंदी सिनेमा और टीवी के कलाकारों को लेकर पोस्ट साझा की है। सुशांत सिंह के निधन की खबर सुनकर जॉन सीना भी हैरान हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुशांत की एक तस्वीर पोस्ट की है।
जॉन सीना ने तस्वीर के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। वो आमतौर पर तस्वीर के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखते हैं। उनके द्वारा साझा की गई तस्वीर ही सबकुछ बयां कर देती है। इस बार भी ऐसा ही था जब जॉन सीना ने सुशांत की ब्लैक एडं व्हाइट तस्वीर पोस्ट की।
सुशांत सिंह राजपूत का चले जाना उनके फैंस और परिजनों के लिए हैरान करने वाला है। सुशांत सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जिक्र है कि फांसी के कारण दम घुटने से अभिनेता की मौत हुई है। उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सुशांत सिंह राजपूत मूलत: पूर्णिया के बरहरा कोठी मलडीहा (बिहार) के रहने वाले थे और यहीं उनका पैतृक निवास है। मौत की खबर सुनकर यहां सन्नाटा पसर गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग उनके घर पहुंचने लगे।
सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त ने किया खुलासा, बोलीं- 'जब उसने पहली बार सुसाइड पर बात की थी'