फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत का यकीन नहीं कर पा रहे हैं मनोज बाजपेयी, कहा- 'लॉकडाउन के बाद लौट आएंगे ऋषि, इरफान और सुशांत'

Tue, 16 Jun 2020 03:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 16 Jun 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Manoj Bajpayee said he is unable to believe the death of him
मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को झकझोरकर रख दिया है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया था। उनमें से एक दिग्गज कलाकार मनोज बाजपेयी भी हैं। मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल आई फिल्म सोन चिरैया में एक साथ काम किया था। 

Sushant Singh Rajput death Manoj Bajpayee said he is unable to believe the death of him
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने दुख जताया है। उन्होंने हाल ही में मशहूर निर्देशक शेखर कपूर से इंस्टाग्राम लाइव के जरिए बात की। इस दौरान मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ढेर सारी बातें कीं। साथ ही बीते दिनों गुजरे अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान की मौत पर भी दुख जताया। मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मैंने सुशांत के साथ सोन चिरैया में काम किया था। वह बहुत उर्जावान थे। वह अकेले में अपने किरदार की बारीकियों को समझने की कोशिश करते थे'। 

Sushant Singh Rajput death Manoj Bajpayee said he is unable to believe the death of him
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, 'वह स्पेस, आकाश गंगा, एस्ट्रोफिजिक्स, एस्ट्रोनॉमी, ब्रह्मांड, क्वांटम फिजिक्स जैसे कई गंभीर विषयों पर बात करते थे। इतना ही नहीं वह इन विषयों से जुड़ी कई किताबें भी रखते थे। उन्होंने एक एडवांस टेलीस्कोप भी खरीदा हुआ था और वह उससे आसमान को देखा करते थे। इतनी सकारत्मकता और बच्चों जैसी उत्सुकता थी। मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि वह ऐसे हमें छोड़ कर चले गए हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Manoj Bajpayee said he is unable to believe the death of him
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक सपने जैसा मान रहे हैं। उन्होंने शेखर कपूर से आगे बात करते हुए कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि यह सब सच नहीं है, कुछ और ही है। यकीन ही नहीं हो रहा है कि हम चंद महीनों में ऐसे शानदार कलाकारों को खो चुके हैं। मुझे तो अब भी लग रहा है कि लॉकडाउन खत्म होगा तो ऋषि जी, इरफान और सुशांत वापस शायद लौट आएंगे'।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Manoj Bajpayee said he is unable to believe the death of him
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'एक छोटे शहर का लड़का जो बॉलीवुड में स्टारडम हासिल करने में कामयाब रहा। उसका ऐसे दुनिया छोड़कर चले जाना लोगों को रास नहीं आ रहा है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि कुछ लोग होते हैं जो हर साल संघर्ष करते रहते हैं वहीं कुछ लोग बेहद संवेदनशील भी होते हैं। सबकी अपनी यात्रा होती है और उनकी यात्राओं का सम्मान करना चाहिए'। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

पढ़ें: EXCLUSIVE: खेमेबाजी में बर्बाद हुआ इस मशहूर सिंगर का करियर, सुशांत की मौत पर बोले- 'आत्महत्या हल नहीं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed