फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सदमे में सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, पटना स्थित घर के बाहर लगी लोगों की भीड़

Sun, 14 Jun 2020 05:02 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Jun 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput death news his residence in patna people gather
पटना स्थित सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : ANI

टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। 34 वर्षीय सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे। बॉलीवुड सितारों से लेकर उनके प्रशंसकों को इस पर यकीन नहीं आ रहा है। सुशांत के परिवार की हालत खराब है। उनके पिता तो सदमे में चले गए है। हालत ये है कि वो अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। सुशांत के आत्महत्या की खबर मिलते ही उनके पटना स्थित घर के बाहर भारी भीड़ जुट गई। 

sushant singh rajput death news his residence in patna people gather
पटना स्थित सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : ANI

सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे। उनका परिवार पटना में ही रहता है जबकि सुशांत मुंबई के बांद्रा में अकेले रहते थे। तस्वीर उनके घर के बाहर की है जहां कई लोग इकट्ठा हुए नजर आ रहे हैं।

sushant singh rajput death news his residence in patna people gather
पटना स्थित सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : ANI

सुशांत के घर की एक अन्य तस्वीर जहां कई मेडल नजर आ रहे हैं। स्कूल के दिनों में सुशांत पढ़ाई से लेकर खेल तक में अव्वल हुआ करते थे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput death news his residence in patna people gather
पटना स्थित सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : ANI

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद घर के पड़ोसी परिवार से मिलने पहुंचे। हालांकि उनके पिता के आंसू थम नहीं रहे हैं। चार बहनों के बाद सुशांत इकलौते भाई थे।
 
विज्ञापन
sushant singh rajput death news his residence in patna people gather
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह ने कहा था कि 'चार बहनों के बाद मैं सबसे छोटा और इकलौता लाडला भाई था, जो घर में शेर हुआ करता था और घर के बाहर भीगी बिल्ली। मेरी सभी बहनें पढ़ने में बहुत तेज थीं। मेरे पास पढ़ने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed