फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: घेरे में रिया चक्रवर्ती, ईडी ने चार फोन, एक आईपैड और एक लैपटॉप किया सीज

Tue, 11 Aug 2020 03:08 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 11 Aug 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Rhea Chakraborty phone and laptop seized by ed
रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और पिता - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती प्रवर्तन निदेशालय के घेरे में हैं। रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के साथ पहुंचे। तीनों से सुशांत की कंपनी में उनकी भागेदारी के बारे में पूछताछ की गई। अब ताजा जानकारी के मुताबिक ईडी ने तीनों के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

Sushant Singh Rajput Death Rhea Chakraborty phone and laptop seized by ed
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

एक रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने चार फोन अपने कब्जे में लिए हैं। इनमें रिया के दो फोन, उनके भाई शौविक का एक फोन और पिता इंद्रजीत का एक फोन है। इसके अलावा ईडी ने रिया और शौविक का एक- एक आईपैड और इंद्रजीत का लैपटॉप भी सीज कर दिया है। 

Sushant Singh Rajput Death Rhea Chakraborty phone and laptop seized by ed
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

ईडी ने सभी गैजेट्स को डेटा एनालिसिस के लिए भेज दिया है। जिससे फोन कॉल की डिटेल्स और लैपटॉप, आईपैड के द्वारा किए ट्रांजैक्शन की जानकारी मिल सके। इससे पहले सुशांत के पिता ने रिया पर 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया था। मामले में ईडी ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Rhea Chakraborty phone and laptop seized by ed
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने ईडी को बताया है कि मुंबई में उनके दो फ्लैट भी हैं। उन्होंने साल 2018 में मुंबई के खार में एक फ्लैट लिया था जिसकी कीमत 80 लाख से ऊपर बताई जा रही है। वहीं दूसरा घर रिया ने पिता के नाम पर लिया है। जिसको उन्होंने साल 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदा था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Rhea Chakraborty phone and laptop seized by ed
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इस पूरे मामले में रिया चक्रवर्ती ने कहा कि 'मैं सुशांत से प्यार करती थी। सुशांत की मौत के बाद सदमे में हूं लेकिन मुझे ही प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है।' फिलहाल इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है। पहले रिया ने खुद गृह मंत्री अमित शाह को सोशल मीडिया पर टैग करके उनसे सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन अब वो इसका विरोध कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed