फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस राजनेता की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत, संजय राउत ने किया खुलासा

Sun, 28 Jun 2020 01:06 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 28 Jun 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Shiv Sena leader Sanjay Raut reveal Sushant Singh Rajput was become part of George Fernandes biopic
सुशांत सिंह राजपूत, संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया

शिवसेना नेता संजय राउत का पार्टी के मुखपत्र सामना में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लिखा एक आलेख खूब चर्चा में है। उन्होंने अपने इस आलेख में खुलासा किया है कि सुशांत लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके जॉर्ज फर्नांडिस की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुने गए थे। हालांकि, अब जब सुशांत इस दुनिया में नहीं रहे हैं तो अब यह बायोपिक बनेगी या नहीं, इस पर संजय ने खुलकर कोई बात नहीं लिखी है।

Sushant Singh Rajput death Shiv Sena leader Sanjay Raut reveal Sushant Singh Rajput was become part of George Fernandes biopic
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

संजय ने सुशांत की तारीफ करते हुए लिखा है, 'सुशांत सिंह राजपूत एक गुणी अभिनेता थे। राजपूत जैसे कई अभिनेता संघर्ष करके इस क्षेत्र में खड़े हुए हैं। 'ठाकरे' फिल्म का निर्माण खत्म होने के बाद जॉर्ज फर्नांडिस की बायोपिक बनाना तय हुआ। जॉर्ज की भूमिका साकार करने के लिए दो-तीन अभिनेताओं का नाम सामने आया जिसमें से सुशांत भी एक था। 'धोनी' के कारण वह मेरी नजर में था और मुझसे दो दिन बाद कहा गया कि सुशांत बेहतरीन कलाकार है। वह इस भूमिका को बखूबी निभाएगा। लेकिन खुदकुशी की खबर आने के साथ ही पर्दे का संभावित जॉर्ज पर्दे के पीछे चला गया।'

Sushant Singh Rajput death Shiv Sena leader Sanjay Raut reveal Sushant Singh Rajput was become part of George Fernandes biopic
शिवसेना नेता संजय राउत - फोटो : ANI

संजय ने यह भी लिखा है कि उन्हें बताया गया था कि सुशांत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने अपने आलेख में लिखा है, 'मुझे बताया गया कि वह डिप्रेशन का शिकार है। फिल्म के सेट पर उसका बर्ताव अजीब होता है। इससे सभी को परेशानी होती है। कई बड़े प्रोडक्शन हाउस ने इसी वजह से उससे करार तोड़ लिया है। सुशांत ने खुद ही अपने करियर की वाट लगा ली, ऐसा जानकारों का कहना था और इसके दो महीने में सुशांत के खुदकुशी की खबर आ गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Shiv Sena leader Sanjay Raut reveal Sushant Singh Rajput was become part of George Fernandes biopic
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने के बाद से ही फिल्म जगत सहित लगभग पूरे भारत में इस घटना पर चर्चा हो रही है। इन चर्चाओं की लगातार हो रही कवरेज को लेकर संजय ने मीडिया को खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने लिखा है, 'देश में कोरोना का कहर है और रोज सौ-पांच सौ लोग कोरोना से मर रहे हैं। उस पर चीन हमले में 20 जवान शहीद हो गए हैं। फिर भी सुशांत की खुदकुशी की खबर जगह पा रही है। सुशांत के मामले की छानबीन भी लगातार चल रही है। सुशांत प्रकरण में खोजा जाए ऐसा क्या बचा है और पुलिस निश्चित तौर पर किस की जांच कर रही है?'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Shiv Sena leader Sanjay Raut reveal Sushant Singh Rajput was become part of George Fernandes biopic
जॉर्ज फर्नांडिस - फोटो : पीटीआई

जिन जॉर्ज फर्नांडिस की बायोपिक का जिक्र अपने आलेख में संजय राउत ने किया है, बता दें कि उनका पूरा नाम जॉर्ज मैथ्यू फर्नांडिस है। वह एक राजनेता होने के साथ एक पत्रकार भी रहे थे। साथ ही वह कुछ समय के लिए बिहार से राज्यसभा के सदस्य भी थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा 1967 में मुंबई से शुरू की थी लेकिन लंबे समय तक वह लोकसभा के सदस्य रहकर बिहार का प्रतिनिधित्व करते रहे थे। वह जनता दल के प्रमुख सदस्य थे और उन्हें समता पार्टी के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। भारत सरकार से उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया गया है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री पर भड़के भाजपा सांसद, कहा- 'निर्माताओं के खिलाफ दर्ज हो केस'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed