फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के डिलीट पोस्ट से उठे सवाल, रिया चक्रवर्ती के साथ साझा की थी तस्वीर

Sun, 28 Jun 2020 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 28 Jun 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput deleted posted this photo with rhea chakraborty
सुशांत सिंह के साथ रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी आत्महत्या के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब तक 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। सुशांत के सोशल मीडिया पोस्ट को भी खंगाला जा रहा है। इस बीच पता चला है कि सुशांत ने रिया चक्रवर्ती के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया।

Sushant Singh Rajput deleted posted this photo with rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत और रिया चक्रवर्ती को कई मौकों पर साथ देखा जाता था। एक दूसरे का जन्मदिन सेलिब्रेट करना हो या जिम जाना हो, सुशांत और रिया साथ ही होते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे ही एक मौके पर सुशांत सिंह राजपूत ने रिया के साथ की एक तस्वीर साझा की थी।

Sushant Singh Rajput deleted posted this photo with rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बाद में रिया ने उस तस्वीर को चार मई 2019 को री-पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'खुशियां ऊर्जा की तरह होती हैं।' तस्वीर में सुशांत और रिया किसी बात ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ सुशांत का डॉगी फज भी है। वहीं दूसरे लोगों को भी देखा जा सकता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happiness is a warm gun ! #rheality gets #rheal #Repost @sushantsinghrajput with @get_repost ・・・ Picturesque memories :) @ #Orion 🌈🦋🌪🌏🚀🌌💫🔱❤️✊💥 Good morning everyone:) 🙏 #resonance 🦋

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput deleted posted this photo with rhea chakraborty
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत ने रिया के साथ की ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज से डिलीट कर दिया जबकि रिया के अकाउंट पर अभी भी ये तस्वीर मौजूद है। बहरहाल तस्वीर देख सुशांत के प्रशंसक उन्हें बहुत याद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput deleted posted this photo with rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान रिया, सुशांत के साथ ही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड से कुछ दिनों पहले दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई थी जिसके बाद सुशांत ने रिया को वापस उनके घर चले जाने के लिए कहा था और वो वापस घर आ गई थीं। 

अमिताभ बच्चन ने साझा की तीन पीढ़ियों की थ्रोबैक तस्वीर, साथ ही कही ये बात
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed