फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर', बताई 26 अहम वजहें

Thu, 30 Jul 2020 11:33 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 30 Jul 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Subramanian Swamy said actor murdered not commit suicide
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी लगातार सक्रिय हैं। वह उनकी मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री व सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अब सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हुई है।

Sushant Singh Rajput death Subramanian Swamy said actor murdered not commit suicide
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

सुब्रमण्यम स्वामी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच करवाने के अलावा इस पर अपनी राय भी लगातार दे रहे हैं। अब सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर 26 नए बिंदुओं के साथ अपनी बात रखी है। इन बिंदुओं के जरिए उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक चिट्ठी साझा की है जिसमें उन्होंने 26 अहम बिंदुओं के बारे में बात की है। 

Sushant Singh Rajput death Subramanian Swamy said actor murdered not commit suicide
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि सुशांत के कमरे में एंटी डिप्रेशन ड्रग्स जो मिले हैं, वह हो सकता है किसी ने वहां पहले से स्थापित किए हों। सुब्रमण्यम स्वामी ने फंदा बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके मुताबिक सुशांत सिहं राजपूत की गर्दन पर मिले निशान बेल्ट जैसी चीज से लगे हैं। कहा तो ऐसा भी गया है कि सुशांत 14 जून को सुबह के वक्त वीडियो गेम खेल रहे थे, लेकिन स्वामी को लगता है कि कोई शख्स जो डिप्रेशन से जूझ रहा हो वह ऐसा वीडियो गेम नहीं खेल सकता। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Subramanian Swamy said actor murdered not commit suicide
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : ANI

सुशांत सिहं राजपूत का कोई सुसाइड नोट का न मिलने पर भी सुब्रमण्यम स्वामी को संदेह और वह इसे एक हत्या बता रहे हैं। इनके अलावा सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि 80 प्रतिशत मुंबई पुलिस चाहती हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को भेज दी जाए, लेकिन उद्धव मंत्रिमंडल ये तय करके बैठा है कि राज्य सीबीआई जांच की अनुमति नहीं देगा। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सीबीआई जांच का निर्देश दे सकते हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Subramanian Swamy said actor murdered not commit suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'मैंने ऐसा तमिलनाडु में किया था, जब पुलिस के माध्यम से एक प्रमुख जाति ने अनुसूचित जाति के गांव में धावा बोल दिया था। मुख्यमंत्री ने इसका विरोध किया था।' सोशल मीडिया पर सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में मिला था। 

पढ़ें: टीवी सीरियल्स में इन आठ बंगाली अभिनेत्रियों का रहा है बोलबाला, खूबसूरती में नहीं किसी से कम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed