फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड छोड़ने की बात पर सुशांत की को-स्टार संजना संघी ने दी सफाई, बोलीं- 'मेरा ये मतलब नहीं था...'

Fri, 03 Jul 2020 02:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 03 Jul 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput dil bechara actress sanjana sanghi clarifies about her leaving mumbai
सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक करीब 30 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बीते दिनों सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा में उनकी को स्टार रहीं संजना संघी से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद संजना ने मुंबई एयरपोर्ट से एक तस्वीर साझा कर लिखा था कि अब वो इस शहर से दूर जा रही हैं। इसके बाद लोग समझने लगे थे कि संजना ने शायद अब मुंबई को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। अब इस तरह की खबरों पर संजना ने चुप्पी तोड़ी है।

sushant singh rajput dil bechara actress sanjana sanghi clarifies about her leaving mumbai
सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी

संजना संघी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में इस तरह की खबरों को लेकर लिखा, 'अरे अरे.. काफी कुछ सोच-विचार लिया गया है मेरी पिछली स्टोरी से। अब जब मैं उसे पढ़ रही हूं तो मुझे एहसास हो रहा है कि ऐसा क्यों हुआ। मेरा ये मतलब नहीं था कि मुंबई शहर को हमेशा के लिए छोड़ कर जा रही हूं, ना ही मुंबई और ना ही किसी और चीज को। मैं अपने घर दिल्ली में फरवरी से ही हूं।'

sushant singh rajput dil bechara actress sanjana sanghi clarifies about her leaving mumbai
संजना संघी - फोटो : Social Media

23 वर्षीय संजना ने आगे लिखा, 'जब कोरोना के हालात थोड़े बेहतर होंगे तो हम सभी जिंदगी के हिसाब से आगे बढ़ेंगे। मैं भी हर उन जगहों पर जाऊंगी जहां एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे काम मिलेगा। आप सभी की चिंताओं के लिए धन्यवाद। लेकिन आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput dil bechara actress sanjana sanghi clarifies about her leaving mumbai
सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी - फोटो : Social Media

क्या लिखा था संजना ने
पूछताछ के बाद संजना ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'खुदा आफिज मुम्बई। चार महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं। शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजर को बदल रहे हैं या शायद फिलहाल आप भी दुख में हैं। मिलते हैं, जल्दी। या फिर शायद नहीं।'

विज्ञापन
sushant singh rajput dil bechara actress sanjana sanghi clarifies about her leaving mumbai
सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी

पूछताछ में किया था खुलासा
पुलिस ने पूछताछ के दौरान मीटू पर हुए सवाल के जवाब में संजना ने बताया था कि सुशांत ने उनके साथ कभी कोई गलत हरकत नहीं की। न ही उन्होंने सुशांत पर कभी भी मीटू का आरोप लगाया था। साल 2018 में मीटू के समय किसी ने अफवाह उड़ा दी थी कि सुशांत ने मुझे गलत तरीके से छुआ है और मैंने ये आरोप लगाए, जो गलत थे, मैंने ऐसा कभी नहीं किया था। संजना ने बताया कि जब मैं यूएस टूर से वापस आई तब मुझे इस घटना की जानकारी हुई। मैंने सोशल मीडिया पर सफाई दी और बताया की ये सब झूठी कहानी है। सुशांत इस घटना के बाद से ही डिप्रेशन में आ गए थे। उन्होंने मुझे बताया था कि कैसे मीटू कैंपेन के बहाने उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। संजना ने आगे बताया, सुशांत को खुद को रिकवर करने में थोड़ा समय लगा। वह कभी पर्सनल बातें मुझसे साझा नहीं किया करते थे। उनकी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है सिर्फ वहीं जानते थे। हालांकि जब भी परिवार की बातें हुई तो वो अपने परिवार के सदस्यों के कुछ मजेदार किस्से बता देते थे लेकिन सुशांत के डिप्रेशन में होने की जानकारी नहीं थी।

'सरकार' की रिलीज को हुए 15 साल पूरे, अमिताभ ने पोस्टर शेयर कर लिखा- 'घड़ियां दिन की बीत जाती है...'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed