दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब पांच महीने का समय बीत गया है। लेकिन उनके फैंस उन्हें अब तक भुला नहीं पाए हैं। सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेता के कई वीडियोज और तस्वीरें लगातार साझा कर रहे हैं। अभिनेता की मौत के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके फैंस के निशाने पर आ गए हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता रणवीर सिंह का नाम भी जुड़ गया है।
रणवीर सिंह का नया विज्ञापन आया ट्रोलर्स के निशाने पर, ‘डिसलाइक’ से बचने को अपनाया अक्षय का रास्ता
सुशांत के फैंस का आरोप है कि रणवीर ने दिवंगत अभिनेता का मजाक उड़ाया है। दरअसल, रणवीर सिंह का एक कमर्शियल ऐड वायरल हो रहा है, जिसमें वह चिप्स खाते हुए अपने आगे के प्लान के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। इस एड को लेकर सुशांत के फैंस काफी भड़क गए हैं।
सुशांत के फैंस रणवीर पर इतना भड़क गए कि ट्विटर पर #NoSushantNoBollywood और #BoycottBollywood जैसे हैशटेग ट्रेंड करने लगे। सुशांत के फैन्स, रणवीर को दिवंगत एक्टर का मजाक उड़ाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। रणवीर सिंह का जो एड वायरल हो रहा है उसमें मोनोलॉग दिखाया गया है, रणवीर सिंह से उनके कुछ सगे संबंधी और पड़ोसी भविष्य में आगे की योजना के बारे में पूछ रहे हैं। विज्ञापन में रणवीर सभी लोगों को विज्ञान और ह्यूमर से भरा चौंकाने वाला जवाब देते हैं। रणवीर के जवाब में फोटोन और न्यूट्रॉन की बात हो रही है जिसको लेकर ट्रोलर्स का कहना है कि रणवीर अपने विज्ञापन में सुशांत सिंह राजपूत की नकल करके लोगों का आप ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
Yeh darr acchha laga.
Using words like Paradoxical photons, E=mc², Aliens ki feelings won't make you look intelligent.
'Like/dislike" & "comments" are hidden.
If you dont have audacity to face the heat of public anger (that too by virtue of your own deed) then ou should have thought of it while writing script.@amairas_07 @PhotonSupport #BoycottBingo#NoSushantNoBollywood pic.twitter.com/7RVI9qE07l
You are a joker and you will always be a joker.🤡#RepublicRoar4SSR #BoycottBingo #NoSushantNoBollywood pic.twitter.com/TV27J2OwgG
फूड स्नैक्स ‘बिंगो’ की कंपनी के विज्ञापन की वजह से रणवीर सिंह ने अपनी ब्रांड इमेजा का तो नुकसान कर लिया है लेकिन कंपनी अपना कोई नुकसान नहीं करना चाहती। इसलिए, उन्होंने यूट्यूब पर अपने इस विज्ञापन को पसंद और नापसंद करने का विकल्प बंद कर दिया है। साथ ही इस विज्ञापन पर कोई कमेंट भी नहीं कर सकता। कंपनी के इस कदम को ट्रोलर्स अपनी जीत समझ रहे हैं।
What a shameless creep you are @RanveerOfficial ...
See how Ranveer Singh and bingo together make fun of SSR.
You don't have any brain only to understand Photons...
You are an illiterate creep...#BoycottBingo
Their tagline should be "Brand of India but not pride of India" #BoycottBingo#RepublicRoar4SSR pic.twitter.com/CJcSu7KeCP
कंपनी ने दी सफाई
आईटीसी के प्रवक्ता ने इस मामले पर कहा है, 'ये पूरी तरह से गलत और शरारती संदेश फैलाया जा रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बिंगो का विज्ञापन एक दिवंगत बॉलीवुड सेलिब्रिटी का मजाक उड़ा रहा है। इस तरह के गलत मैसेज जानबूझकर झूठ फैला रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस तरह के शरारती पोस्ट का शिकार न हों। बिंगो का हालिया विज्ञापन एक साल पहले अक्टूबर 2019 में शूट हुआ था। कोविड 19 की महामारी के कारण बिंगो के लॉन्च में देरी की वजह से इसे इस साल प्रसारित किया गया है।'
