सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर सुशांत के परिवार के वकील बोले, 'लटककर मरना होता तो वह स्टूल पर चढ़कर ऐसा करता'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 19 Aug 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Father Lawyer Vikas Singh reply to Rhea Chakraborty and Mumbai police
विकास सिंह, रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत की बहन प्रियंका ने नशे में रिया को गलत तरीके से छुआ था। इसके साथ ही रिया जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। रिया की तरफ से लगाए गए आरोपों पर अब सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने जवाब दिया है।



Sushant Singh Rajput Father Lawyer Vikas Singh reply to Rhea Chakraborty and Mumbai police
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का इस्तेमाल किया है। उनके व्यवहार से ये बात साफ हो गई है। जैसे ही सुशांत से रिया की जरूरतें पूरी हो गईं, उन्होंने अभिनेता को अपनी जिंदगी से निकाल दिया। सुशांत कमरे में सोते रहते थे और रिया अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती रहती थीं।

Sushant Singh Rajput Father Lawyer Vikas Singh reply to Rhea Chakraborty and Mumbai police
विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

छवि खराब कर रही हैं रिया
छेड़छाड़ के आरोप पर विकास सिंह ने जवाब दिया कि रिया की पहले दिन से ही बहन प्रियंका को सुशांत से अलग करने की साजिश थी। रिया परिवार के खिलाफ झूठी बातें फैला रही हैं। हमारे पास इसका सबूत है और समय पड़ने पर हम सामने रखेंगे। कहा जा रहा था कि रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका से माफी मांगी थी, इस पर विकास सिंह ने कहा कि रिया की तरफ ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Father Lawyer Vikas Singh reply to Rhea Chakraborty and Mumbai police
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बेड पर कैसे कोई खुदकुशी करेगा
विकास सिंह ने कहा, सुशांत ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई है। अगर किसी को फंदे से लटककर मरना होता तो वह स्टूल पर चढ़कर ऐसा करता। बेड पर चढ़कर ऐसा नहीं करता। क्या सुशांत बेड से कूदकर फंदे से लटक गए? छटपटाहट होने पर बेड के सहारे रुक जाएगा। मुंबई पुलिस ने इस मामले में बड़ी लापरवाही बरती है। इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Father Lawyer Vikas Singh reply to Rhea Chakraborty and Mumbai police
आदित्य ठाकरे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य ठाकरे का नाम क्यों ले रही हैं रिया
विकास सिंह ने कहा कि रिया चक्रवर्ती के ऐसे हथकंडों का कोर्ट पर कोई असर नहीं होगा। मामले में आदित्य ठाकरे का नाम आने पर विकास सिंह ने कहा कि हमने ऐसे किसी नाम की चर्चा नहीं की थी फिर भी उनका नाम क्यों लिया जा रहा है?

सोशल मीडिया पर वक्त से पहले 'मरे' थे बॉलीवुड के ये सात सितारे, इस अभिनेत्री की सबसे ज्यादा उड़ी मौत की अफवाह

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed