सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की जांच जारी है। मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में सौंप दी गई है। अब तक की जांच के दौरान कई मुद्दे उठे जिनको सुशांत के असमय हुए निधन से जोड़कर देखा जा रहा है। इन्हीं में से एक मुद्दा है #MeToo, हाल ही में सुशांत के करीबी दोस्त और धारावाहिक पवित्र रिश्ता के निर्देशक ने खुलासा किया था कि ये आरोप लगने के बाद सुशांत की हालत कैसी हो गई थी। इसके बाद अब निर्देशक ने अभिनेत्री संजना सांघी पर तंज कसा है।
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने कसा संजना सांघी पर तंज, कहा- 'कंगना को बड़ी जल्दी रिप्लाई किया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना सांघी भी थीं। इस दौरान खबर उड़ी थी की सुशांत ने संजना के साथ बदसलूकी की। ये खबर आग की तरह फैल गई और इससे सुशांत बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इस बात का खुलासा कुछ दिन पहले ही निर्देशक कुशल जावेरी ने किया था। वहीं अब उन्होंने संजना सांघी को आड़े हाथ लिया है।
हाल ही में कुशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में कुशल ने लिखा है, 'मैं संजना सांघी से एक रिप्लाई की उम्मीद कर रहा था, क्योंकि कंगना रनौत को उन्होंने बड़ी जल्दी रिप्लाई किया था। मुझे लगता है संजना व्यस्त होंगी। चलो, मैं आज आपको फिल्म से जुड़ी एक बात बताता हूं। सुशांत ने फिल्म के कई सीन के डायलॉग्स को री-राइट किया था, बिलकुल डायरेक्टर की मर्जी के बाद ही उन्होंने ऐसा किया था।'
#dilbechara television premiere tonight at 8pm on star plus ... #sushantsinghrajput ❤
A post shared by Kushal Zaveri (@kushalz) on
बता दें कि इससे पहले कुशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ही जरिए एक पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि मीटू के आरोप लगने के बाद सुशांत की हालत कैसी हो गई थी। कुशल ने बताया था कि ये आरोप लगने के बाद सुशांत चार रातों तक सो नहीं पाए थे। वो बस संजना का इंतजार कर रहे थे कि वो आएं और सबको सच्चाई बताएं। इस दौरान उन्होंने संजना से कई बार संपर्क करने की भी कोशिश की। लेकिन संजना से संपर्क नहीं हो पाया।
A post shared by Kushal Zaveri (@kushalz) on
संजना उस समय यूएसए में थीं और कुशल ने इस पोस्ट में उनके ऊपर संपर्क ना हो पाने के चलते सवाल भी खड़ा किया। संजना ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। जिसके चलते कुशल ने ये पोस्ट साझा की। बता दें कि संजना सांघी और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई 2020 को ओटीट प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। ये फिल्म सुशांत की आखिरी फिल्म थी।
पढ़ें: राम गोपाल वर्मा की सेहत को लेकर उड़ी अफवाह, डायरेक्टर ने खुद वीडियो साझा कर कहा- 'मैं ठीक हूं'