{"_id":"5f0d2627bd286f0cb9651534","slug":"sushant-singh-rajput-girlfriend-rhea-chakraborty-changed-her-whatsapp-display-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत की मौत के एक महीने बाद गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने किया ये काम, सुनकर आप भी हो जाएंगे खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत की मौत के एक महीने बाद गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने किया ये काम, सुनकर आप भी हो जाएंगे खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत को बीते 14 जून को मुंबई के अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक वह अवसाद से पीड़ित थे। बीते दिनों सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एक्टर की आत्महत्या मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। इसी बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपनी व्हाट्सएप डीपी (डिसप्ले पिक्चर) बदल ली है। उन्होंने अपने इस डीपी में सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर लगाई है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोटो में रिया और सुशांत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। फोटो देखकर साथ बिताए उनके अच्छे समय को समझा जा सकता है। सुशांत के निधन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में हैं। एक महीने तक रिया ने सोशल प्लेटफॉर्म पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था। अब उनकी और सुशांत की यह तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Social Media
रिया ने अपनी व्हाट्सएप डीपी बदलकर अपने फैंस को यह जरूर जाहिर कर दिया है कि वह अब भी सुशांत को काफी मिस कर रही हैं। बता दें पुलिस की पूछताछ में रिया ने बताया था कि सुशांत का अवसाद पर लगाम लगाने के लिए इलाज तो चल रहा था लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले से ही दवाई लेना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : social media
रिया ने बताया था, वह सुशांत से वर्ष 2012 में मिली थीं जब वह यशराज फिल्म्स की फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में काम कर रही थीं, वहीं सुशांत भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया है कि वह दोनों अक्सर पार्टीज में मिलते थे और जल्दी ही दोस्त बन गए थे। और कुछ समय बाद एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : social media
रिया ने बताया था कि उन्हें उस दिन के बाद सुशांत की खबर सीधे 14 जून को मिली जब उन्होंने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया, 'हालांकि, उससे पिछली रात को सुशांत ने मुझे देर रात फोन किया था लेकिन उस वक्त मैं सोई हुई थी इसलिए मुझसे वह कॉल मिस हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।