फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्वव्यापी हुआ सुशांत को न्याय दिलाने का आंदोलन, कैलिफोर्निया में सड़क पर दिखा अभिनेता पोस्टर

Sat, 08 Aug 2020 07:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 08 Aug 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput justice Billboard in California movement gone world wide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सीबीआई से मामले की जांच कराने के लिए सुशांत के फैंस और उनके परिवार वालों ने कई दिनों तक लड़ाई लड़ी है। इस वक्त लोग ये उम्मीद लगाए बैठे कि जल्द ही सुशांत के केस की गुत्थी सुलझेगी और जो भी इसमें दोषी होंगे उन्हें सजा मिलेगी। सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर से उठने लगी है।

Sushant singh rajput justice Billboard in California movement gone world wide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कैलिफोर्निया में लगे एक बोर्ड की तस्वीर साझा की है। सड़क पर लगे इस डिजीटल बोर्ड पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर लगी है और साथ ही उस पर लिखा है, 'जस्टिस फॉर सुशांत'। इस तस्वीर के साथ श्वेता ने इसका वीडियो भी साझा किया है।

View this post on Instagram

Bhai’s Billboard in California...It’s up on 880 north, right after the great mall parkway exit. It’s a world wide movement. #warriors4ssr #justiceforsushantsinghrajput #worldforsushant

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

Sushant singh rajput justice Billboard in California movement gone world wide
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Social Media

वीडियो और तस्वीर साझा करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा है, 'कैलिफोर्निया में भाई का बिलबोर्ड ... ग्रेट मॉल पार्कवे से बाहर निकलने के ठीक बाद यह 880 उत्तर की ओर है। यह एक विश्वव्यापी आंदोलन है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput justice Billboard in California movement gone world wide

लगातार भाई के समर्थन जुटा रही हैं श्वेता
श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक सफेद बोर्ड पर तीन लाइन लिखकर सुशांत के लिए इंसाफ की मांग की थी।  इसपर उन्होंने लिखा था, 'हम जीतेंगे। लव यू भाई। भगवान हमारे साथ हैं।'

View this post on Instagram

We will get justice... we will find the truth!! 🙏#warriors4ssr #justiceforsushantsinghrajput #godiswithus

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

विज्ञापन
Sushant singh rajput justice Billboard in California movement gone world wide
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

गौरतलब है कि इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती रडार पर हैं। सुशांत के पिता ने जब से रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है तभी से वो लोगों के निशाने पर हैं। फिलहाल ये केस सीबीआई के हवाले है। तो वहीं ईडी भी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। शुक्रवार को रिया को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

एयर इंडिया हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा?

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed