{"_id":"5edf79948ebc3e433d5989ba","slug":"sushant-singh-rajput-manager-disha-salian-passed-awaypolice-are-investigating-the-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की मशहूर सेलेब्रिटी मैनेजर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस ने कहा, अभी वजह का साफ पता नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की मशहूर सेलेब्रिटी मैनेजर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस ने कहा, अभी वजह का साफ पता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के चर्चित सितारों सुशांत सिंह राजपूत, वरुण ग्रोवर व ऐश्वर्या राय बच्चन का कारोबारी काम देखती रहीं सेलेब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की सोमवार रात बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।
2 of 5
दिशा सालियान
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा घटना के ठीक पहले मलाड पश्चिम के इलाके मालवनी में जनकल्याण नगर की एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर अपने होने वाले मंगेतर के साथ थीं। उन्हें पास में बोरीवली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
3 of 5
दिशा सालियान
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है और अभी तक वह किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वह चश्मदीद गवाहों के बयान भी दर्ज कर रही है। हालांकि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि यह आत्महत्या थी या दिशा की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिशा सालियान
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा के माता पिता के बयान पुलिस ने रिकॉर्ड कर लिए है जबकि उनके साथ रहने वाले उनके होने वाले पति के बयान समाचार लिखे जाने तक रिकॉर्ड किए जाने अभी बाकी हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस बारे में आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
दिशा वरुण शर्मा के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि दिशा कई दिनों से परेशान थीं और उन्होंने कल भी एक-दो लोगों से मुलाकात की थी। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं कह रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।