फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत के अकाउंट से रिया के भाई शौविक के खाते में ट्रांसफर किए गए थे पैसे, बैंक स्टेटमेंट से हुआ खुलासा, एक्टर बंद करना चाहते थे खाता

Sat, 08 Aug 2020 08:31 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 08 Aug 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty brother Showik record statement with ED Sushant ransferred money to Showik
सुशांत, रिया अपने भाई के साथ - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की सीबीआई (CBI) जांच शुरू हो गई है। इस मामले में बीते रोज रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया। ED के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती के साथ उनके पिता, सीए और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी मौजूद रहे। सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया पर सुशांत सिंह के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने का आरोप लगाया है। रिया के भाई शौविक के साथ करीब दो घंटे तक पूछताछ हुई जिसमें कई खुलासे किए गए हैं। 

Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty brother Showik record statement with ED Sushant ransferred money to Showik
शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

शौविक की बैंक डिटेल्स से सामने आया है कि उनके खाते में सुशांत के खाते से कई बार पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। हालांकि सुशांत के खाते से कभी कोई बड़ा ट्रांजेक्शन नहीं किया गया लेकिन कई ट्रांजेक्शन साफ नजर आ रहे हैं। सुशांत के खाते से शौविक के खाते में सबसे बड़ा ट्रांजैक्शन 40000 रुपये का 10 जून, 2019 को किया गया। 

Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty brother Showik record statement with ED Sushant ransferred money to Showik
रिया, शोविक और सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा इससे कम रुपये के कई ट्रांसजेक्शन किए गए। वहीं बिहार पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने यह जानकारी दी है कि वह अपना अकाउंट बंद करना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले बैंक से अपने खाते को बंद करने के लिए कहा था और वह नया खाते खोलने के लिए कहा था। रिया और शौविक सुशांत की चार कंपनियों में हिस्सेदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty brother Showik record statement with ED Sushant ransferred money to Showik
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो सुशांत सिंह अपने खाते से लगातार निकल रहे पैसों को लेकर काफी चिंतित थे। सुशांत को इस बात की जानकारी थी कि उनके रुपये का गलत इस्तेमाल हो रहा है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की अच्छी दोस्ती थी। दोनों साथ में समय बिताया करते थे और पार्टी भी किया करते थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty brother Showik record statement with ED Sushant ransferred money to Showik
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बॉलीवुड के उभरते अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा मुंबई के अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज किया था। हालांकि अब यह केस सीबीआई के पास ट्रांसफर किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed