फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rhea Chakraborty: सुशांत की बहन प्रियंका ने रिया के खिलाफ नहीं दिया था बयान? ट्वीट कर लिखी यह बात

Wed, 12 Apr 2023 01:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 12 Apr 2023 01:18 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput sister priyanka claimed that her last post was not a dig at rhea chakraborty comeback
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती पर उनको ड्रग्स देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। जिसके बाद रिया का करियर ठप सा हो गया था। अब रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से ग्लैमर की दुनिया में वापस आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी, जिसके बाद सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह का एक ट्वीट सामने आया था। जिसके बाद कहा जा रहा था कि प्रियंका ने रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है। हालांकि अब इस बारे में प्रिया ने खुद सफाई दी है।

sushant singh rajput sister priyanka claimed that her last post was not a dig at rhea chakraborty comeback
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की कि वह एमटीवी रोडीज के 19वें सीजन में बतौर गैंग लीडर नजर आने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो भी साझा किया था। रिया ने लिखा था, 'आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, डर जाऊंगी? अब डरने की बारी किसी और की।' 


इसे भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi: जल्द ही टीवी पर दिखेगा 'खतरों के खिलाड़ी 13' का जलवा, ये नामी कंटेस्टेंट हैं शो का हिस्सा
 
sushant singh rajput sister priyanka claimed that her last post was not a dig at rhea chakraborty comeback
सुशांत सिंह राजपूत के साथ प्रियंका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

लगभग उसी समय दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका ने ट्वीट किया, 'तुम क्यों डरोगी? तुम तो वेश्या थी और रहोगी! प्रश्न यह है कि तुम्हारे उपभोक्ता कौन है? कोई सत्ताधारी ही ये हिम्मत दे सकता है एसएसआर केस में देरी के लिए कौन जिम्मेदार है, यह क्लियर है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि सुशांत की बहन ने रिया पर अपनी भड़ास निकाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput sister priyanka claimed that her last post was not a dig at rhea chakraborty comeback
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

हालांकि अब सुशांत की बहन प्रियंका ने इस बारे में सफाई दी है। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में सफाई देते हुए लिखा, 'मेरा नीचे का ट्वीट किसी स्पेसिफिक पर्सन को डायरेक्ट नहीं किया गया था क्योंकि यह मीडिया में बताया गया है जो गलत है और मोटिवेटेड दिखता है। ये हमारे वर्ल्ड में प्रचलित स्टेट ऑफ अफेयर्स के खिलाफ मेरा जनरल गुस्सा था।'

विज्ञापन
sushant singh rajput sister priyanka claimed that her last post was not a dig at rhea chakraborty comeback
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह अपने जुहू स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। अभिनेता ने फांसी लगा थी। इस घटना के बाद से सुशांत के माता-पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कराया था। कोर्ट में अभी भी यह मामला चल रहा है और इसके कॉन्क्लूजन का सभी को इंतजार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed