फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने रक्षाबंधन पर लिखा भावुक मैसेज, कहा-आज वो कलाई नहीं जिस पर राखी बांध सकूं

Mon, 03 Aug 2020 01:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Aug 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Rani Wrote An emotional Letter on Raksha bandhan
सुशांत की बहन - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा के चमकते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को लेकर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं। बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सुशांत की बहन नीतू सिंह भी अपने भाई के यूं चले जाने से सदमे में हैं। वहीं सुशांत की बड़ी बहन सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर एक्टर भाई के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं।

Sushant Singh Rajput Sister Rani Wrote An emotional Letter on Raksha bandhan
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की बहन रानी सिंह ने लिखा-गुलशन, मेरा बच्चा, आज मेरा दिन है। आज तुम्हारा दिन है। आज हमारा दिन है। आज राखी है। 35 साल के बाद ये पहली बार है जब पूजा की थाल सजी है। आरती का दिया भी जल रहा है। बस वो चेहरा नहीं है जिसकी आरती उतार सकूँ। वो ललाट नहीं है जिसपर टीका सजा सकूँ। वो कलाई नहीं जिस पर राखी बांध सकूँ। वो मुँह नहीं जिसे मीठा कर सकूँ। वो माथा नहीं जिसे चूम सकूँ। वो भाई नहीं जिसे गले लगा सकूँ। 

Sushant Singh Rajput Sister Rani Wrote An emotional Letter on Raksha bandhan
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुशांत की बहन ने आगे लिखा- सालों पहले जब तुम जब आए थे तो जीवन जगमग हो उठा था। जब थे तो उजाला ही उजाला था। अब जब तुम नहीं हो तो मुझे समझ नहीं आता कि क्या करूं? तुम्हारे बिना मुझे जीना नहीं आता। कभी सोचा नहीं कि ऐसा भी होगा कि तुम नहीं होगे। ढेर सारी चीजें हमने साथ-साथ सीखी। तुम्हारे बिना रहना मैं अकेले कैसे सीखूँ? तुम्हीं बताओ। हमेशा तुम्हारी रानी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Rani Wrote An emotional Letter on Raksha bandhan
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

सुशांत की बहन रानी सिंह अपने भाई के बेहद करीब थीं। नीतू (रानी) के पति ओ पी सिंह हरियाणा के एडीजी हैं। नीतू सिंह का रक्षाबंधन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Rani Wrote An emotional Letter on Raksha bandhan
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed