{"_id":"5f86eeef8ebc3e5fab398364","slug":"sushant-singh-rajput-sister-shweta-singh-kirti-deleted-instagram-and-twitter-accounts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के निधन के चार महीने पूरे होने पर बहन ने उठाया ये कदम, प्रशंसक भी हुए हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के चार महीने पूरे होने पर बहन ने उठाया ये कदम, प्रशंसक भी हुए हैरान
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 14 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : instagram/shwetasinghkirti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 अक्तूबर को सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने हो गए। सुशांत के परिवार के सदस्य और उनके प्रशंसक लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहीं और अपने भाई की याद में कभी वीडियोज तो कभी तस्वीरें साझा करती रहीं। अब श्वेता ने सोशल मीडिया पर ऐसा कदम उठाया है कि सभी हैरान हैं।
2 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति ने डिलीट किया अकाउंट
- फोटो : instagram/shwetasinghkirti
दरअसल श्वेता ने अपना ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। परिवार लगातार कहता आ रहा है कि सुशांत की हत्या की गई है। ऐसे में परिवार की ओर से श्वेता सोशल मीडिया के जरिए ही बात कर रही थीं। श्वेता अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने अमेरिका सहित दुनिया के दूसरे देशों की भी वो तस्वीरें साझा की थीं जिसमें सुशांत के प्रशंसक न्याय की मांग कर रहे थे। अब अचानक श्वेता के सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने पर सभी हैरान हैं।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : instagram/shwetasinghkirti
श्वेता का फेसबुक अकाउंट अभी एक्टिव है। यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। जबकि सुशांत के निधन के चार महीने होने पर श्वेता ने एक वीडियो भी साझा किया था। श्वेता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- ’एक सच्ची प्रेरणा और #ImmortalSushant’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput, instagram/shwetasinghkirti
श्वेता ने बीते दिनों सुशांत मौत की जांच के लिए नई मुहिम शुरू की थी। यह मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात से जुड़ी हुई है। श्वेता ने सुशांत के फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह संदेश भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मन की बात करें। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, #MannKiBaat4SSR न्याय और सच जानने के लिए अपनी आवाज उठाने का अच्छा अवसर है।‘
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : PTI
सुशांत केस में अब तक
सुशांत सिंह राजपूत केस में बीते दिनों नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने बॉलीवुड के कई बड़े नामों से पूछताछ की। इनमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सहित अन्य लोग शामिल थे। इसके अलावा एम्स ने अपनी रिपार्ट सीबीआई को सौंप दी है जिसमें बताया गया है कि सुशांत की हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं और यह खुदकुशी का मामला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।