फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case News: बहन ने पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार, कहा- 'आप सच के साथ खड़े होते हैं'

Sat, 01 Aug 2020 11:58 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 01 Aug 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Requested To Pm Narendra Modi For Case
सुशांत की बहन ने पीएम मोदी से की अपील - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो रिलीज कर न्याय की मांग की। सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती पहली बार सामने आकर अपनी बात रखती नजर आईं। वहीं अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है।
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Requested To Pm Narendra Modi For Case
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता कीर्ति सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'डियर सर, मेरा दिल कहता है कि आप सच के लिए और सच के साथ खड़े होते हैं। हम बहुत साधारण परिवार से हैं। मेरा भाई जब बॉलीवुड में था उसका कोई गॉडफादर नहीं था और ना ही हमारे पास अभी कोई है। मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि इस केस को तुरंत देखें और इस बात का ध्यान रखा जाए कि सब कुछ सही तरीके से हो। और किसी सबूत के साथ कोई छेड़छाड़ न हो, न्याय की उम्मीद में।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I am sister of Sushant Singh Rajput and I request an urgent scan of the whole case. We believe in India’s judicial system & expect justice at any cost. @narendramodi @PMOIndia #JusticeForSushant #SatyamevaJayate

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Requested To Pm Narendra Modi For Case
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा श्वेता ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए कहा, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं। हम न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं। #JusticeForSushant #SatyamevaJayat'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I am sister of Sushant Singh Rajput and I request an urgent scan of the whole case. We believe in India’s judicial system & expect justice at any cost. @narendramodi @PMOIndia #JusticeForSushant #SatyamevaJayate

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Requested To Pm Narendra Modi For Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत के निधन के बाद श्वेता सोशल मीडिया पर लगातार मुहिम छेड़े हुए हैं। साथ ही वो अपने भाई से जुड़ी कई यादें भी साझा कर रही हैं। इससे पहले श्वेता ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमें एक व्हाइट बोर्ड दिख रहा है। सुशांत 29 जून से अपने दिन की शुरुआत कैसे करने वाले हैं इसकी पूरी प्लानिंग बोर्ड पर लिखी हुई थी। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Requested To Pm Narendra Modi For Case
सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने 29 जून से अपने रूटीन को लेकर लिखा था कि 'सुबह जल्दी उठकर अपना बेड बनाना, कंटेट वाली फिल्में और सीरीज देखना, गिटार सीखना, वर्कआउट करना, मेडिटेशन करना, अपने आस पास की जगह को साफ और स्वच्छ रखना, याद करो, प्रैक्टिस करो और फिर से दोहराओ।' श्वेता सिंह कीर्ति ने यह फोटो साझा करते हुए लिखा, 'भाई का व्हाइट बोर्ड जहां वह 29 जून से अपना वर्कआउट और मेडिटेशन शुरू करने की योजना बना रहे थे। तो वह आगे की योजना बना रहे थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed