फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आत्महत्या से पहले गूगल पर अपना नाम सर्च कर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत?, मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट से मिली ये जानकारी

Thu, 02 Jul 2020 09:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 02 Jul 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput suicide Case Update: Is Sushant Searching His Name On Google Few Hours Before His Demise
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं। पुलिस भी जांच में काफी आगे बढ़ गई है और कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सोशल मीडिया पर फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सुशांत के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है और इस रिपोर्ट में जो बात सामने आई है उसे लेकर फैंस की चिंता और बढ़ गई है। 



 

Sushant Singh Rajput suicide Case Update: Is Sushant Searching His Name On Google Few Hours Before His Demise
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या करने से पहले सुबह करीब 10:15 बजे गूगल पर अपना नाम 'Sushant Singh Rajput' सर्च किया था। इस रिपोर्ट में ये दावा भी किया जा रहा है कि सुशांत ने इसके बाद खुद से जुड़े कुछ न्यूज आर्टिकल और रिपोर्ट्स भी पढ़ी थीं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर सुशांत खुद के बारे में क्या जानना चाहते थे।

Sushant Singh Rajput suicide Case Update: Is Sushant Searching His Name On Google Few Hours Before His Demise
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अगर वह डिप्रेशन में थे तो किस बात को लेकर थे ये सबसे बड़ा सवाल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जो कुछ इस जांच में अब तक हासिल किया है, वह ये इशारा करता है कि सुशांत की परेशानी की वजह क्या थी। अब तक पुलिस इस मामले में सुशांत के मित्रों, परिचितों और परिजनों को मिलाकर 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इन बयानों का लब्बोलुआब ये है कि सुशांत अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को पहुंच रहे नुकसान से परेशान थे और उनको लगता था कि ये सब साजिशन किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput suicide Case Update: Is Sushant Searching His Name On Google Few Hours Before His Demise
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बता दें कुछ दिनों पहले आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की मौत Asphyxia की वजह से हुई है, जिसका मतलब होता है शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाना। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सुशांत के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट नहीं पाई गई थी। उनके नाखून भी बिलकुल साफ थे। विसरा रिपोर्ट में भी किसी तरह का संदिग्ध पदार्थ उनके शरीर से नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput suicide Case Update: Is Sushant Searching His Name On Google Few Hours Before His Demise
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बीच सोशल मीडिया पर अब #CBIMustForSushant ट्रेंड कर रहा है। हर फैन की मांग एक ही है- सुशांत केस में सीबीआई जांच। सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed