सुशांत सुसाइड केस: मुंबई पुलिस की जांच में बड़ा ट्विस्ट, फांसी के फंदे वाले कपड़े की मजबूती पर शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने के लिए एक हरे रंग के कुर्ते का इस्तेमाल किया। पुलिस ने जब सुशांत के मृत शरीर को नीचे उतारा था, तब उन्हें वहां एक बाथरोब बेल्ट भी मिली जो पहले से ही दो टुकड़ों में टूट चुकी थी। सुशांत के घर में किसी सबूत के लिए जब पुलिस ने खोज की थी तब उन्हें सुशांत की कपड़ों की अलमारी पूरी तरह बिखरी मिली। ऐसा कुछ खोजने के लिए ही किया जाता है कि प्रेस किए हुए कपड़े सब बिखरा दिए जाएं।
पुलिस इस केस की छानबीन में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है। उन्हें तो यह भी शक है कि शायद सुशांत के ट्विटर अकाउंट से भी किसी ने छेड़छाड़ की है। इसलिए, उन्होंने ट्विटर कंपनी को एक पत्र लिखकर सुशांत के अकाउंट की पिछले छह महीने की रिपोर्ट मांगी है।
14 जून को हुई इस घटना के बाद पुलिस अब तक सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े लगभग 25 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है जिसमें मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। इसके अलावा उनके शरीर पर किसी भी प्रकार की कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं हैं।