फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमांडो 3 के इस सीन पर पहलवान सुशील कुमार ने जताई आपत्ति, मेकर्स से की हटाने की मांग

Tue, 03 Dec 2019 10:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 03 Dec 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Sushil Kumar demand to remove depicting molesting school girl scene in film Commando 3
Sushil Kumar - फोटो : Social Media

विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि फिल्म के एक सीन को लेकर लगातार बवाल हो रहा है। फिल्म के इस सीन में अखाड़े के कुछ पहलवान स्कूल की लड़कियों को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित रेस्लर बजरंग पूनिया पहले ही इस सीन पर आपत्ति जता चुके हैं। अब ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार ने भी इस सीन का विरोध करते हुए इसे हटाने की मांग की है।

Sushil Kumar demand to remove depicting molesting school girl scene in film Commando 3
सुशील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सुशील कुमार ने कमांडो 3 के मेकर्स से इस सीन को हटाने की मांग करते हुए कहा, 'मैं इस सीन की कड़ी निंदा करता हूं। पहलवान सभ्य और अनुशासित होते हैं। फिल्म निर्माताओं ने इस बात पर शोध नहीं किया है कि पहलवान कैसा आचरण करते हैं।'
 



 

Sushil Kumar demand to remove depicting molesting school girl scene in film Commando 3
Commando 3 - फोटो : Social Media

इससे पहले बजरंग पूनिया ने फिल्म पर पहलवानों की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए इसे सुधारने की मांग की। बजरंग ने इस दृश्य पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट कियाजिसमें उन्होंने लिखा कि फिल्म कमांडो 3 के ट्रेलर में पहलवानों की गलत छवि दिखाए जाने के लिए वो डायरेक्टर आदित्य दत्त की कड़ी निंदा कते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushil Kumar demand to remove depicting molesting school girl scene in film Commando 3
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

 पूनिया ने ट्वीट कर लिखा कि निर्देशक ने अखाड़े को गुंडों का अड्डा और पहलवानों को अपराधियों की तरह पेश किया है। अखाड़ा एक पवित्र स्थान है और पहलवान बजरंगबली के भक्त होते हैं।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed