सुष्मिता सेन की सीरीज 'आर्या 3' ने दर्शकों को हैरान कर दिया। सीरीज में सुष्मिता के एक्शन और इसकी कहानी को फैंस ने खूब पसंद किया। अब यह सीरीज अपनी अंतिम चरण के करीब है। सीरीज के आखिरी भाग का एलान हो चुका है, जिसके बाद से फैंस काफी खुश हैं। बहुप्रतीक्षित सीरीज 'आर्या' आखिरकार इस साल अपने अंतिम सीजन के साथ लौट रही है। निर्माताओं ने टीजर के साथ रिलीज डेट का भी एलान किया है।
Aarya 3: आखिरी बार पंजे जरूर निकलेंगे...'आर्या 3 अंतिम वार' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता की सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आर्या' के अंतिम भाग का नाम 'आर्या अंतिम वार' है। सुष्मिता सेन अभिनीत सीरीज की तीसरी किस्त नौ फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी घोषणा करते हुए निर्माताओं ने हाल ही में एक दिलचस्प टीजर जारी किया, जिसमें आर्या की दुनिया की झलक दिखाई गई है। पिछले एपिसोड्स में आर्या सरीन का दमदार अवतार देखा, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा रही थी, लेकिन अब निर्माता इसे एक कदम आगे ले जा रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)
Indian Police Force: शिल्पा शेट्टी नहीं थीं 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' के लिए पहली पसंद, रोहित शेट्टी का खुलासा
'आर्या 3' के दूसरे भाग 'आर्या अंतिम वार' के टीजर में दिखाया गया कि सुष्मिता को गोली लगी है और वे कर रही हैं कि आखिरी सांस लेने से पहले, एक आखिरी बार उसके पंजे जरूर निकलेंगे। एक बार फिर सुष्मिता का दमदार एक्शन करते हुए खूंखार अवतार देखने को मिला। सीरीज के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने कहा, 'आर्या मेरे दिल में एक गहरा स्थान रखती है और जैसा कि सीजन 3 जारी है, यह मेरी आत्मा के दो टुकड़ों को एक साथ आते देखने जैसा है। डिज्नी+हॉटस्टार पर आर्या का प्रत्येक एपिसोड एक ऐसी दुनिया की यात्रा है, जो मेरे अस्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। आर्या अंतिम वार के आगमन के साथ आप आर्या का एक ऐसा पक्ष देखेंगे, जो पहले देखी गई किसी भी चीज से परे है। इस किरदार को निभाने से मैंने जितना सोचा था, मुझे उससे कहीं अधिक मिला है।
12th Fail: विक्रांत के खाते में बड़ी उपलब्धि, IMDB की रेटिंग लिस्ट में टॉप पर 12वीं फेल, ओपेनहाइमर को दी मात
वहीं, 'आर्या सीरीज के निर्माता, सह-निर्माता और सह-निदेशक, राम माधवानी ने कहा, 'आर्या एक परियोजना से कहीं अधिक है। यह एक हार्दिक यात्रा है, जो मेरे करियर में एक विशेष स्थान रखती है। सीजन 3 हमारी टीम के समर्पण का प्रमाण है। जैसे ही हम अगले अध्याय का अनावरण कर रहे हैं, मैं गर्व और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। इस असाधारण कहानी को दर्शकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं। इस भाग में आर्या इस हद तक टूट गई है कि उसका लगभग पुनर्जन्म हो गया है और मेरा मानना है कि उसकी यात्रा को देखकर हर दर्शक को सचमुच ठंड लग जाएगी। सिनेमैटोग्राफिक रूप से आर्या अंतिम वार इस शैली के लिए एक नई शुरुआत है।
OTT This Week: ओटीटी पर लगेगा क्राइम-थ्रिलर के साथ एक्शन का तड़का, मनोज बाजपेयी और टॉम क्रूज का दिखेगा जलवा
'आर्या' सीरीज राम माधवानी द्वारा निर्मित और सह-निर्देशित और अमिता माधवनी, राम माधवानी, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा सह-निर्मित है। सीरीज में सुष्मिता के अलावा इला अरुण, सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, विकास कुमार, माया सराओ, गीतांजलि कुलकर्णी, श्वेता पसरीचा, वीरेन वजीरानी, प्रत्यक्ष पंवार, आरुषि बजाज, भूपेन्द्र जादावत और विश्वजीत प्रधान सहित अन्य भी शामिल हैं। अब यह सीरीज नौ फरवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Koffee With Karan 8: करण के शो की मेहमान बनेंगी नीतू सिंह-जीनत अमान, जिंदगी को लेकर करेंगी कई दिलचस्प खुलासे