फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Lalit Affair: सुष से अफेयर पर टिप्पणियों से भावुक हुए ललित, बोले- मैं पैसा लाया, लेकिन नहीं भागा

Sun, 17 Jul 2022 12:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Affair Lalit modi reacts over relationship with actress says I did not take a bribe or ever needed to
सुष्मिता सेन और ललित मोदी - फोटो : Twitter @LalitKModi

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के रिश्ते के बारे में जानकारी सामने आने के बाद दोनों ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं और इस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग कपल को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने के साथ ही मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। अब खुद ललित मोदी ने इस पूरे मामले पर इंस्टाग्राम पर एक लंबा- चौड़ा पोस्ट शेयर करते अपनी बात रखी है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद को भगोड़ा कहने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sushmita Sen Affair Lalit modi reacts over relationship with actress says I did not take a bribe or ever needed to
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ललित मोदी ने खुद को भगोड़ा कहे जाने पर रिएक्ट करते हुए कहा- आप मुझे भगोड़ा कहते हैं - मुझे बताएं कि किस अदालत ने मुझे कभी दोषी ठहराया। मैं डायमंड स्पून के साथ पैदा हुआ था, मैंने कोई रिश्वत नहीं ली और न ही मुझे इसकी कोई जरूरत है। कम से कम आप भूल जाएं कि मैं राय बहादुर गूजरमल मोदी का सबसे बड़ा पोता हूं। मैंने पैसे खरीदे हैं लिए नहीं। और विशेष रूप से जनता का पैसा कभी नहीं और सरकार पक्ष का भी नहीं लिया।

Sushmita Sen Affair Lalit modi reacts over relationship with actress says I did not take a bribe or ever needed to
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा ललित मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, यह जागने का समय है- जब मैं बीसीसीआई में शामिल हुआ तो बैंक में 40 करोड़ रुपये थे। मैं 29 नवंबर 2005 को अपने जन्मदिन पर शामिल हुआ। अनुमान लगाएं बैंक में क्या था, जब मुझे प्रतिबंधित किया गया था। इसके अलावा भी उन्होंने अपनी पोस्ट में काफी कुछ लिखा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Affair Lalit modi reacts over relationship with actress says I did not take a bribe or ever needed to
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ललित मोदी ने हाल ही में ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी और इस पोस्ट में उन्होंने सुष्मिता को अपनी बेटर हाफ कहा था, जिसके बाद यह समझा गया कि दोनों ने शादी कर ली है, हालांकि इसके 42 मिनट बाद ही उन्होंने इस पर सफाई दी थी और बताया थी कि दोनों सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं सुष्मिता ने भी पोस्ट कर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि न शादी और न ही कोई अंगूठी (सगाई)।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed