फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: सुंदरता के साथ एक्टिंग में भी पारंगत हैं सुष्मिता, इन पांच किरदारों से किया फैंस के दिलों पर राज

Thu, 06 Oct 2022 07:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Oct 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Best Performances in These Movies and Web Series From Aarya to Main Hoon Na
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन को हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा हैं। वह भारत की उन कुछ महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिता जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। मिस इंडिया का ताज पहनने के बाद, सुष्मिता 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं। एक्ट्रेस ने 1996 में महेश भट्ट की थ्रिलर 'दस्तक' से अपने करियर की शुरुआत की। सुष्मिता केवल सुंदरता के लिए मशहूर नहीं हैं बल्कि अपने एक्टिंग की वजह से भी वह लाखों दिलों पर राज करती हैं। आइए उनकी पांच यादगार परफॉर्मेंस के बारे में बताते हैं...

Sushmita Sen Best Performances in These Movies and Web Series From Aarya to Main Hoon Na
आर्या - फोटो : सोशल मीडिया
आर्या

इस वेब सीरीज से सुष्मिता ने एक लंबे अंतराल के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी की थी। हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सीरीज में एक्ट्रेस के अभिनय को काफी सराहा गया था। शो में वह जुर्म और अपराधियों से अपने परिवार को बचाती नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके अलावा चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर ने भी काम किया था। 

Sushmita Sen Best Performances in These Movies and Web Series From Aarya to Main Hoon Na
आंखें - फोटो : सोशल मीडिया
आंखें

अक्षय कुमार, परेश रावल और अर्जुन रामपाल स्टारर 'आंखे' में सुष्मिता सेन ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म में उनका रोल ग्लैमरस नहीं बल्कि गंभीर था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ने लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित किया। साल 2002 में बनी यह फिल्म गुजराती नाटक 'अंधलो पाटो' से प्रेरित थी। इसका निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Best Performances in These Movies and Web Series From Aarya to Main Hoon Na
मैं हूं न - फोटो : सोशल मीडिया
मैं हूं न

सुष्मिता सेन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में 'मैं हूं न' को पहले पायदान पर रखा जा सकता है। साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। वहीं, सुष्मिता का किरदार चांदनी शर्मा का था। फिल्म में एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देखकर उस समय दर्शकों की धड़कनें तेज हो गई थीं।

विज्ञापन
Sushmita Sen Best Performances in These Movies and Web Series From Aarya to Main Hoon Na
बीवी नंबर वन - फोटो : सोशल मीडिया
बीवी नंबर वन

सलमान खान के साथ सुष्मिता सेन की यह पहली फिल्म थी। इसमें उन्होंने एक मॉडल का रोल निभाया था। फिल्म में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed