{"_id":"5fb375998ebc3e9bc61cc3fb","slug":"sushmita-sen-birthday-special-when-aishwarya-rai-lost-miss-india-crown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen Birthday: एक सवाल ने बदल दी थी सुष्मिता सेन की किस्मत, मिस इंडिया प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय पर पड़ी थीं भारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen Birthday: एक सवाल ने बदल दी थी सुष्मिता सेन की किस्मत, मिस इंडिया प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय पर पड़ी थीं भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 1994 में सुष्मिता ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसी साल वे मिस यूनिवर्स चुनी गईं। उस वक्त उनकी उम्र केवल 18 साल थी। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए सुष्मिता को लंबा सफर तय करना पड़ा।
सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन गोवा में हुआ था। दोनों ही मिस इंडिया जीतने की मजबूत दावेदार थीं। यही नहीं सुष्मिता खुद भी मानती थीं कि ऐश्वर्या उन पर भारी पड़ रही थीं क्योंकि वे बेहद खूबसूरत हैं।
मिस इंडिया के आखिरी राउंड में सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच टाई हो गया था। सभी की धड़कनें उस वक्त बढ़ गई थीं कि आखिर किसके सिर पर मिस इंडिया का ताज सजेगा। जज ने दोनों को ही 9.33 नंबर दिए थे। इसके बाद ये तय हुआ कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा, जिसका जवाब अच्छा होगा वह मिस इंडिया का खिताब जीत जाएंगी।
इसके बाद जज ने ऐश्वर्या राय से सवाल पूछा कि 'आप अपने पति में क्या खूबी देखना चाहेंगी। रिज फॉरेस्टर की तरह बोल्ड एंड ब्यूटीफुल या मैसन कैपवेल के जैसा।' बता दें कि रिज फॉरेस्टर और मैसन कैपवेल दोनों ही हॉलीवुड सीरीज के कैरेक्टर के नाम हैं। जवाब में ऐश्वर्या ने कहा था, 'मैसन। हम दोनों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं। मैसन बहुत केयरिंग हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। जो मुझसे मेल खाता है।'
अब सुष्मिता सेन से सवाल पूछने की बारी थी। सुष से पूछा गया था, 'आपको अपने देश के टेक्सटाइल हेरिटेज के बारे में क्या जानकारी है? ये कब से शुरू हुआ? और आप क्या पहनना पसंद करेंगी?' यही वह सवाल था जिसका जवाब देकर सुष्मिता, ऐश्वर्या पर भारी पड़ी थीं। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि ये महात्मा गांधी के समय से शुरू हुआ था। इसे बहुत लंबा समय बीत चुका है। मुझे भारतीय और पारंपरिक कपड़े पहनना बहुत पसंद है। मैं अपनी वॉर्डरोब में भारतीय कपड़े रखना चाहूंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।