फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री के अलावा बेहतरीन गायिका भी हैं तारा सुतारिया, जानें उनके बारे में ये खास बातें

Thu, 19 Nov 2020 07:25 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 19 Nov 2020 07:25 AM IST
विज्ञापन
Tara Sutaria birthday special know unknown facts about her
तारा सुतारिया - फोटो : instagram

खूबसूरत अदाकारा तारा सुतारिया ने बॉलीवुड में अपना फिल्मी सफर पिछले साल ही शुरू किया था। इससे पहले वह कई टीवी शो में नजर आई थीं। तारा सुतारिया का जन्म 19 नवंबर 1995 को एक पारसी परिवार में हुआ था। तारा सुतारिया की बहन का नाम पिया है। पिया और तारा जुड़वा बहनें हैं। जन्मदिन पर हम आपको तारा सुतारिया से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

Tara Sutaria birthday special know unknown facts about her
तारा सुतारिया - फोटो : instagram

तारा सुतारिया और उनकी बहन ने शास्त्रीय, मॉर्डन, लैटिन अमेरिकी और वेस्टन डांस की शिक्षा ली हुई है। इसके अलावा वह बेहतरीन गायिका भी हैं। तारा सुतारिया सात साल ही उम्र से गाना गा रही हैं। उन्हें ओपेरा संगीत का भी ज्ञान है। उन्होंने सेंट एंड्रयूज कॉलेज से मास मीडिया की पढ़ाई की हुई है। तारा सुतारिया ने अपना करियर वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने इंडिया के डिज्नी चैनल पर वीजे का काम किया।

Tara Sutaria birthday special know unknown facts about her
तारा सुतारिया - फोटो : instagram

इसके बाद तारा सुतारिया ने भारत और विदेश में कई संगीत की रिकॉर्डिंग भी की। इसके अलावा तारा सुतारिया ने लंदन, टोक्यो और मुंबई में अपने संगीत की परफॉर्मेंस भी दी थी। उन्हें अपने शानदार संगीत के लिए साल 2008 में पोगो अमेजिंग किड्स अवॉर्ड का भी खिताब मिल चुका है। उन्होंने छोटे पर्दे के कई शो में भी काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tara Sutaria birthday special know unknown facts about her
तारा सुतारिया - फोटो : instagram

तारा सुतारिया को छोटे पर्दे के कॉमेडी शो 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 'ओए जेसिका' में देखा जा चुका है। इन दोनों शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। छोटे पर्दे पर काम करने के बाद तारा सुतारिया ने फिल्मों को ओर जाने का फैसला किया है। उन्होंने पिछले साल करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया है। 

विज्ञापन
Tara Sutaria birthday special know unknown facts about her
तारा सुतारिया - फोटो : instagram

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में तारा सुतारिया के साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन फिल्म में तारा के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाद तारा सुतारिया सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में नजर आईं। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।  

पढ़ें: V Shantaram Birthday: यहां से शुरू हुआ बायोपिक का शानदार सिलसिला, ‘दो आंखें बारह हाथ’ ने जीता जहां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed