टेलीविजन की मशहूर अदाकारा चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। चारू ने बीते साल ही सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ शादी की थी। इस हाई प्रोफाइल शादी ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस जोड़े को भी खूब पसंद किया जाने लगा। चारू और राजीव शादी के बाद से ही सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं। लेकिन अब लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है।
सालभर में ही आ गई है सुष्मिता सेन के भाई- भाभी के बीच दरार? सोशल मीडिया कर रहा इस ओर इशारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारू असोपा और राजीव सेन ने 7 जून 2019 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद 16 जून को पूरे परिवार के सामने इन दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। लेकिन अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि दोनों की शादी में दरार आ गई है। चारू और राजीव दोनों का ही सोशल मीडिया कुछ इसी तरह का इशारा कर रहा है।
A post shared by Charu Asopa (@asopacharu) on
दरअसल चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी और अपने पति राजीव सेन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से चारू ने न तो कोई नई तस्वीर साझा की और तो और जो पुरानी तस्वीरें थीं उन्हें भी सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। यहां तक कि चारू ने अब अपने नाम में से पति का सरनेम भी हटा दिया है।
नाराज क्यों होते हो, चले जायेंगे बहुत दूर, जरा टूटे हुए दिल के टुकड़े तो उठा लेने दो।
A post shared by Charu Asopa (@asopacharu) on
वहीं राजीव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी शादी की और चारू के साथ की जितनी भी तस्वीरें थीं, सब हटा दीं। इसके अलावा दोनों इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं। राजीव इन दिनों पत्नी से अलग दिल्ली में हैं। दोनों के बीच दरार की खबरें कई दिनों से आ रही थीं। इसी बीच चारू के कई इंस्टाग्राम पोस्ट भी इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि चारू असोपा और राजीव सेन की ग्रैंड वेडिंग हुई थी। दोनों की शादी की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें ये जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। लेकिन अचानक आई दोनों के बीच दरार ने इनके फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
पढ़ें: इस अभिनेता को पहले से ही पता था कि 'मेरी उम्र कम है', इसलिए जवानी में ही बन बैठा था बूढ़ा