छोटे पर्दे के ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। टीवी के कई कलाकारों ने फिल्मों में अभिनय से दर्शकों के दिलों को भी जीता है। टीवी के इन सितारों ने अपनी पहली फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाया था, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें बॉलीवुड में आगे बढ़ने के काफी संघर्ष करना पड़ा। जबकि टीवी के यह सितारे अपने शो के चर्चित चेहरे रहे थे। ऐसे में आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो टीवी पर मशहूर हुए, लेकिन एक समय ऐसा आया जब छोटे या फिर बड़े पर्दे से गायब हो गए या फिर बहुत कम नजर आने लगे।
टीवी के ये पांच सितारे घर- घर हुए थे मशहूर, फिल्मों में आते ही हो गए 'गायब'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राची देसाई
यह छोटे पर्दे के सुपरहिट सीरियल 'कसम से' की मुख्य अभिनेत्री थीं। प्राची देसाई ने इस शो से खूब सुर्खियां बटोरी थीं और देखते ही देखते टीवी की चर्चित अभिनेत्री बन गईं, लेकिन प्राची देसाई ने खुद को टीवी तक सीमित नहीं रखा और फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। प्राची ने साल 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन टीवी जितनी प्रसिद्धी हासिल नहीं कर पाईं।
शब्बीर अहलूवालिया
यह छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता हैं। साल 2007 में शब्बीर अहलूवालिया ने बॉलीवुड फिल्मों की ओर अपने कदम बढ़ाए, लेकिन उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। शब्बीर अहलूवालिया बॉलीवुड की कुल दो ही फिल्में में नजर आए हैं। वह साल 2007 में 'शूट आउट एट लोखंडवाला' और 2008 में 'मिशन इस्तांबुल' में ही दिखाई दिए थे।
पूजा घई
इन्होंने एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से बहुत नाम कमाया था। इस सीरियल में पूजा घई ने सुहासी का किरदार किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन अब पूजा घई टीवी इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं। अब वह पेशे से वेडिंग प्लानर और इवेंट मैनेजर हैं।
श्रुति सेठ
एक समय यह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थी। श्रुति सेठ ने टीवी सीरियल 'शरारत' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन उन्होंने कुछ समय बाद बॉलीवुड में कदम रखने की कोशिश की। श्रुति सेठ कई बॉलीवु़ड की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन उन्हें वह स्टारडम नहीं मिला जो उन्हें टीवी इंडस्ट्री में मिला था।